Monday, December 11, 2023
Homeधर्मDiwali 2023: दीपावली से पहले इन चीजों को कर दें घर से...

Diwali 2023: दीपावली से पहले इन चीजों को कर दें घर से बाहर, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Diwali 2023: दीपावली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाई जाती है। दीपावली के पहले पूरे घर की अच्छे से साफ-सफाई की जाती है। दीपावली में आप घर-आंगन की सजावट में लगे हैं तब एक बात पर और ध्यान देने की जरूरत है। कहीं दिवाली की साफ-सफाई में आपने कुछ ऐसी चीजें तो घर में नहीं छोड़ दीं जिनकी वजह से आपकी सारी साफ-सफाई की मेहनत खराब हो सकती है। जान लीजिए ज्योतिष के अनुसार किन चीजों को दिवाली से पहले घर से बाहर निकालना होता है बेहद जरूरी-
दीपावली की धूमधाम न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है। दीपावली का ये त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद साधक और उसके परिवार पर हमेशा बना रहता है।

खंडित मूर्तियां

अगर आपके घर के मंदिर में भगवान की टूटी या खंडित मूर्ति मौजूद हैं तो दिवाली से पहले इन्हें घर से बाहर जरूर कर दें। वास्तु के अनुसार इस प्रकार की मूर्तियों को घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना गया। इस प्रकार की मूर्तियों को नदी या तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए और इसके स्थान पर नई मूर्तियां स्थापित करनी चाहिए।

टूटी हुई या खराब घड़ी

दिवाली पर के शुभ अवसर पर घर में टूटी हुई या खराब घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। घड़ी वक्त बताती है और हमेशा अच्छा ही वक्त बताए इसके लिए जरूरी है कि आपके घर में कभी भी खराब या रुकी हुई घड़ी ना हो। यदि ऐसा कुछ है तो उसे भी दिवाली से पहले घर से बाहर कर दें क्योंकि इसे नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में दिवाली से पहले ऐसी चीजों को भी घर से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

न रखें ये चीजें

अगर आपके घर में जंग लगा लोहे का सामान पड़ा है तो इसे भी तुरंत बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही टूटा या बेकार फर्नीचर जैसे कि मेज, कुर्सी या टेबल पड़ा है और खराब पड़े जूते-चप्पल भी दिवाली से पहले घर से बाहर कर देने चाहिए। फटे-पुराने जूते चप्पल भी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इन्हें भी दिवाली की सफाई में आप बाहर निकालना भूल गए हैं तो अब जरूर बाहर कर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments