तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय, पूरे साल बरसेगी धन दौलत

0
514

Devshayani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में तुलसी व‍िवाह का व‍िशेष महत्‍व माना गया है। कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का विवाह तुलसी जी से किया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक माह में आने वाले देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जाग जाते हैं। कुछ लोग द्वादशी के दिन तुलसी विवाह भी करते हैं। इस द‍िन के ल‍िए कुछ उपाय भी बताये गए हैं। मान्‍यता है क‍ि अगर इन्‍हें अपना ल‍िया जाए तो कुआंरी लड़क‍ियों को उनका मनचाहा पत‍ि म‍िल जाता है। वहीं अगर क‍िसी के दांपत्‍य जीवन में कोई कष्‍ट हो तो वह भी दूर हो जाता है। इसके अलावा जीवन में आने वाली तकलीफें भी दूर हो जाती हैं। इस आर्टिकल में इस बारे में व‍िस्‍तार से बताया गया है।

बता दें क‍ि इस बार इस वर्ष तुलसी विवाह 24 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह एक विशेष दिन है, जब लोग अपने घरों में तुलसी के पौधे के साथ भगवान विष्णु के प्रतीक शालिग्राम का विवाह करते हैं। यह एक खूबसूरत परंपरा है। तो क्‍यों न आप भी इस द‍िन अपने मन की मन्‍नतें पूरी करने के ल‍िए इन अचूक उपायों को अपना लें।

पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं

घर की दरिद्रता को दूर करने के लिए तुलसी विवाह के दिन संध्या के समय पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं। तुलसी विवाह पर तुलसी के पौधे की 7 बार परिक्रमा करने से और उनके समक्ष गोधूलि बेला में घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुलसी के पत्ते तोड़कर पानी में रख दें

अगर क‍िसी के दांपत्‍य जीवन में नकारात्‍मक शक्ति के चलते कलह ही कलह हो तो तुलसी व‍िवाह के शुभ द‍िन एक उपाय कर लें। तुलसी व‍िवाह से एक दिन पहले तुलसी के कुछ पत्ते तोड़कर उसे पानी में रख दें और तुलसी विवाह के दिन उस पानी को घर के मुख्य द्वार पर डाल दें। ऐसा करने से दांपत्‍य जीवन के सारे कष्‍ट दूर हो जाते हैं। साथ ही पति-पत्‍नी के बीच प्रेम का संचार होता है।

श्रृंगार और चुन्नी किसी सुहागिन स्त्री को दान दें

अगर क‍िसी जातक के दांपत्‍य जीवन में कलह ही कलह मची रहती हो। हर बात पर झगड़े-व‍िवाद होते हों तो उन्‍हें तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को चढ़ाया गया श्रृंगार और चुन्नी किसी सुहागिन स्त्री को दान दे देना चाह‍िए। या फिर देवी लक्ष्मी के मंदिर में मां के चरणों में अर्पित कर देना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से दांपत्‍य जीवन के सभी कष्‍ट दूर हो जाते हैं और पत‍ि-पत्‍नी के बीच प्रेम का संचार होता है।

माता तुलसी को लाल रंग की चुन्नी चढ़ाएं

अगर क‍िसी कन्‍या की शादी में देर हो रही हो या फ‍िर मनचाहे वर से शादी करने की इच्‍छा हो तो तुलसी व‍िवाह के द‍िन एक खास उपाय करना चाह‍िए। तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल रंग की चुन्नी चढ़ाएं। इसके बाद अगले दिन उस चुन्नी को हमेशा अपने पास संभाल कर रखें। ऐसा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होगी। इसके अलावा व‍िवाह में देरी हो तो सात साबुत हल्दी की गांठ, थोड़ा सा केसर थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल किसी पीले कपड़े में बांधकर किसी विष्णु मंदिर में ले जाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और उनसे शीघ्र विवाह के लिए प्रार्थना करें।

मंत्र का जाप करें

अगर जीवनसाथी के साथ बात-बात में व‍िवाद होता हो तो तुलसी विवाह के दिन तुलसी विवाह कराने के बाद ऊं नमों भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से वाद-व‍िवाद तो खत्‍म होता ही है साथ ही दांपत्‍य जीवन भी सुखमय होता है। इसके अलावा तुलसी विवाह के दिन आपको राधा कृष्ण की आलिंगन वध तस्वीर अपने शयनकक्ष में लगाएं। ऐसा करने से आप और आपकी पत्नी के बीच में प्यार बढ़ेगा।