राहु ने कर रखा है परेशान तो करें उसके शुभ रंगों का उपयोग, दूर हो जाएंगे दोष, लेकिन इन रंगों से परहेज

0
1

राहु को एक पापी ग्रह माना जाता है. कुंडली में जब राहु कमजोर या नीच का होता है तो वह अशुभ प्रभाव डालता है. इस वजह से व्यक्ति के जीवन में अचानके से अनहोनी होने लगती है, भ्रम की स्थिति बनती है, मानसिक तनाव और काम में बाधाएं आती हैं. लोग गलत संगत और बुरी आदतों में फंस जाते हैं, जिससे उनकी तरक्की रुक जाती है. बनते हुए काम भी अटकने लगते हैं. आप राहु के शुभ रंगों का उपयोग करके उसके दोष और दुष्प्रभावों से बच सकते हैं.
राहु से जुड़े शुभ रंग और उनके ज्योतिष महत्व

खाकी या भूरा रंग: राहु का शुभ रंग खाकी या भूरा है. इसका संबंध मिट्टी और धुएं से भी होता है, जो राहु की प्रकृति को दर्शाता है.
स्मोकी ग्रे या धुंधला स्लेटी रंग: राहु का सबसे प्रिय रंग स्मोकी ग्रे या धुंधला स्लेटी होता है. राहु का स्वभाव रहस्यमयी होता है. जो इस रंग से मेल खाता है.

गहरा नीला या नेवी ब्लू: राहु के प्रिय रंगों में गहरा नीला या नेवी ब्लू भी शामिल हैं. लेकिन ये रंग न्याय के देवता शनि महाराज के प्रभाव वाला भी है. इस रंग का उपयोग करने से राहु की ऊर्जा संतुलित रहती है.

मल्टी-कलर्ड या चित्तीदार रंग: राहु को बहुरूपिया या अनिश्चित प्रकृति का कहा जाता है, इसलिए चित्तीदार रंग या मल्टी-कलर्ड चीजें उसकी प्रतीक मानी जाती हैं.
राहु अचानक बदलाव और भ्रम की स्थिति पैदा करता है. स्मोकी ग्रे और गहरे नीले रंग का उपयोग करने से मन शांत रहता है. अनावश्यक तनाव और बेवजह की चिंता और सोचने की आदत में कमी आती है.
यदि आपकी कुंडली में राहु दोष है उसकी महादशा चल रही है, कालसर्प दोष है तो राहु के शुभ रंगों का उपयोग करना चाहिए. इससे राहु की नकारात्मकता दूर होती है. व्यक्ति भ्रम की स्थिति से बाहर आता है. मन में स्पष्टता आती है, निर्णय लेने में आसानी होती है, समझ बढ़ती है.
कपड़ों और रोजमर्रा की चीजों में इन रंगों का इस्तेमाल कैसे करें?
राहु के शुभ रंगों का उपयोग आप अपनी रोजमर्रा की चीजों में कर सकते हैं. जैसे आप इन रंग के कपड़ों का उपयोग कर सकते हैं. अगर इन रंगों के कपड़े पसंद नहीं हैं तो आप इनके रूमाल रख सकते हैं. इस तरह के जूते, चप्पल, घड़ियां आदि पहन सकते हैं.
राहु के प्रभाव में किन रंगों से बचने की सलाह दी जाती है?
जब व्यक्ति के जीवन पर राहु का प्रभाव चल रहा हो तो ऐसे लोगों को बहुत ​ही भड़कीले और अत्यधिक चमकीले रंगों का उपयोग करने से बचना चाहिए.