Tuesday, December 5, 2023
Homeधर्मनवंबर और दिसंबर महीने के ये हैं सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त, जानें...

नवंबर और दिसंबर महीने के ये हैं सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त, जानें विवाह के मुहूर्त

Shadi Vivah Shubh Muhurat : देश में एक बार फिर से शादियों का सीजन (Wedding Season) शुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म में विवाह को एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। सनातन धर्म में किसी भी जातक का विवाह कुंडली मिलान कर तय किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में यह मान्यता है कि कुंडली में गुणों के मिलान के साथ-साथ शुभ मुहूर्त में विवाह करने पर वर और वधु को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी तिथि से विवाह का लग्न शुरू होता है। नवंबर और दिसंबर माह में विवाह मुहूर्त की तिथियां इस प्रकार है।

23 नवंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक शादियों के 12 दिन शुभ हैं। नवंबर महीने में विवाह के लिए पांच दिन शुभ हैं। कैलेंडर के अनुसार 23 नवंबर, 24 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर विवाह के शुभ दिन हैं। इसी तरह दिसंबर महीने में 7 दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं। ये दिन 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11 दिसंबर और 15 दिसंबर हैं।’

नवंबर माह में ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 23 नवंबर: इस दिन रेवती नक्षत्र है। संध्याकाल में द्वादशी तिथि है।
  • 24 नवंबर: इस दिन तुलसी विवाह भी है और यह दिन विवाह के लिए काफी शुभ है। कुंडली मिलान 24 नवंबर को विवाह करना शुभ होगा।
  • 27 नवंबर: इस तारीख को कार्तिक पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि विवाह के लिए उत्तम होती है। 24 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र है।
  • 29 नवंबर: नवंबर माह में आखिरी विवाह मुहूर्त 29 नवंबर को है। इस तारीख को मृगशिरा नक्षत्र है। कुंडली मिलान के बाद विवाह किया जा सकता है।

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का महत्व

ज्योतिषीय सलाह से शादी निर्धारित नहीं करनी चाहिए। शादी की तारीख वर और वधु पक्ष के सुविधा और लड़का और लड़की की जन्मकुंडली मिलान के बाद तय करनी चाहिए। इससे दोनों पक्षों को शुभ दिन तय करने के साथ-साथ वर-वधु के वैवाहिक जीवन पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है।

हिदू धर्म में शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त देखना वर्षों से चली आ रही परंपरा है। हिन्दू धर्म के अनुसार देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग पंचांगों के अनुसार शादी विवाह होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments