राशिफल: ज्योतिष के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 39 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, धु्रव योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा है तो मिथुन राशि में रहेंगे।
सूर्य का कर्क राशि में जाना सभी 12 राशि वालों के जीवन पर बड़ा असर डालेगा. वहीं 5 राशि वालों को तो बंपर लाभ देंगे. आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। आइये जानते है इन पांच राशियों के बारे में….
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर बहुत शुभ फल देगा। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। फंसा हुआ पैसा मिलेगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ होगा।
वृषभ राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए वरदान की तरह साबित होगा। साहस-पराक्रम बढ़ेगा। निडरता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप खुश और ऊर्जावान रहेंगे। धार्मिक, सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। विदेश से लाभ होगा। करियर में ऊंची तरक्की, अपार धन मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करियर में अपार संभावनाएं देगा। आपको बड़ा पद, वेतन में वृद्धि मिलेगी। आपकी आय बढ़ने से कई समस्याएं दूर होंगी। कारोबार को आप नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कामयाब रहेंगे। निजी संबंध बेहतर होंगे। संपत्ति-वाहन ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सूर्य का राशि परिवर्तन बड़ी सफलता दिला सकता है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप कोई महत्वपूर्ण डील या कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। दान-पुण्य करें, लाभ होगा। किसी बड़ी चुनौती पर जीत दर्ज करेंगे।
मीन राशि
सूर्य का गोचर अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। इससे आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के साधन बढ़ेंगे, इससे कई जगह से पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नवदंपत्ति खुशनुमा समय का आनंद लेंगे।