Monday, May 29, 2023
Homeधर्मकाला धागा पहनने से आती है पॉजिटिव एनर्जी, जानिए उपाय

काला धागा पहनने से आती है पॉजिटिव एनर्जी, जानिए उपाय

Significance of black thread: काले रंग को नजर से बचाने का उपाय माना जाता है। काले धागे का उपयोग बुरी नजर (evil eye) से बचने के लिए किया जाता है। काले रंग के धागे को गले, कलाई, पैर या कमर में पहना जाता है। खासकर छोटे बच्चों (child) को काला धागा जरूर पहनाया जाता है। आपको बता दें कि काला धागा फैशन नहीं बल्कि नजर दोष को दूर करने के लिए पैरों में बांधा जाता है। इसके अलावा काले धागा कई तरह के फायदे है। काले रंग को शनिदेव का रंग माना जाता है। माना जाता है कि उनके प्रकोप से परेशानियां बढ़ सकती हैं। काले धागे को धारण करने से शनि शांत रहते हैं, ऐसी मान्यता है कि यह नेगेटिव इफेक्ट्स से बचाने के लिए लोग काले धागा पहनते है।

एस्ट्रोलॉजी में काला धागा पहनने के कई लाभ हैं-

कमर या हाथ पैर में पहनाया गया काला धागा बच्चों को बुरी नजर से बचाता है, ऐसा माना जाता है। माना जाता है कि इससे वे बार बार बीमार नहीं पड़ते हैं।

घर के दरवाजे पर काले धागे में नींबू और मिर्च लटका देने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।

काला रंग बुरे प्रभाव से भी बचाता है। माना जाता है कि बच्चे जल्दी बुरे प्रभाव से प्रभावित हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि काला रंग के कारण बुरे प्रभाव वाली शक्तियां बच्चे से दूर रहती हैं।
काला रंग ऊष्मा का सोखने वाला होता है। बच्चे की कमर में बंधा काला धागा गर्मी अवशोषित कर बच्चे को स्वस्थ रहने में मदद करता है।

काला धागा जरूर पहनाने से आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। यह बच्चों को उदास नहीं होने देता है। शास्त्रों के अनुसार जब भी काला धागा धारण करें। उसके बाद से गायत्री मंत्र का जाप रोज शुरू कर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group