Thursday, October 5, 2023
Homeधर्मपद्मिनी एकादशी पर बन रहा है विशेष योग, चमकेगा इन राशियों का...

पद्मिनी एकादशी पर बन रहा है विशेष योग, चमकेगा इन राशियों का भाग्य

Padmini Ekadashi : पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई शनिवार को है। पद्मिनी एकादशी पर इस साल विशेष संयोग बन रहा है। पद्मिनी एकादशी हर तीन साल में मात्र एक बार ही आती है। पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार उपाय और श्रीहरि की पूजा करने से मनचाहा फल प्राप्त होगा। यह भगवान विष्‍णु को समर्पित है। अधिकमास की पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई 2023 को है। क्योंकि मलमास 3 साल में एक बार आता है इसलिए यह पद्मिनी एकादशी तिथि भी 3 साल में एक बार ही आती है।

इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। पद्मिनी एकादशी एकादशी के दिन ब्रह्म योग का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में अधिकमास की पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार उपाय और श्रीहरि की पूजा करने से मनचाहा फल प्राप्त होगा।

चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि: मेष राशि वाले आर्थिक और मानसिक तनाव से परेशान हैं तो पद्मिनी एकादशी पर नारायण कवच का पाठ करें। मान्यता है इससे धन लाभ के योग बनते हैं और मन को शांति मिलती है। व्यक्ति के मान-सम्मान और धन-धान्य में समृद्धि होती है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि का वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं है तो पद्मिनी एकादशी पर आप पति-पत्नी मिलकर केले के पेड़ की सात परिक्रमा करें. साथ ही पेड़ में जल में हल्दी मिलाकर चढ़ाए. इससे शादीशुदा जिंदगी में मिठास आती है।

मिथुन राशिः पद्मिनी एकादशी का संयोग 3 साल में एक बार आता है ऐसे में मिथुन राशि वालो को इस दिन विष्णु जी की पूजा में आंवला जरुर अर्पित करना चाहिए। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी

कर्क राशि: कर्क राशि वाले पद्मिनी एकादशी के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें. विधि विधान से इसकी पूजा के बाद तिजोरी में रख दें। मान्यता है इससे कभी धन की कमी नहीं रहेगी।

सिंह राशिः पद्मिनी एकादशी के दिन किया दान व्यक्ति को जीते जी समस्त सुख दिलाता है और मृत्यु के बाद उसे स्वर्गलोक में जगह मिलती है। सिंह राशि वाले इसके लिए गौ दान करें।

कन्या राशि: नौकरी में पदोन्नति पाना चाहते हैं तो पद्मिनी एकादशी पर अनाथालय में गरीब बच्चों को अन्न और वस्त्र का दान करें। इससे तरक्की की राह आसान होती है। दान निस्वार्थ भाव से होना चाहिए।

तुला राशि: गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें, इससे पितृदोष दूर होगा और पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशिः पद्मिनी एकादशी पर संतान की उन्नति के लिए विष्णु जी को तुलसी की माला अर्पित करें और 108 बार ॐ अच्युताय नमः मंत्र का जाप करें।

धनु राशिः कानूनी मामलों से राहत नहीं मिल रही या फिर विरोधी काम के बीच बाधा डाल रहा है तो धुन राशि वाले पद्मिनी एकादशी पर 11 हल्दी की गांठ और पितांबर श्रीहरि को चढ़ाएं। मान्यता है इससे बिना विघ्न के कार्य पूरे होते हैं।

मकर राशि: आरोग्य और धन की प्राप्ति के लिए मकर राशि वालों को पद्मिनी एकादशी पर विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि: नौकरी की तलाश में बार-बार असफलता मिल रही है तो कुंभ राशि वाले पद्मिनी एकादशी पर हवन करें और इसमें विष्णु सहस्त्रनामों का पाठ करें। ब्राह्मण भोजन कराएं। सफलता के योग बनेंगे।

मीन राशि: पद्मिनी एकादशी के दिन वैजयंती का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है और व्यक्ति संतान सुख भोगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments