Swapna Shastra: आप भी सपने में देखते है ये चीजे तो समझिए मिलने वाली है गुड न्यूज…

0
349

Swapna Shastra:सपनों की अजब-गजब दुनिया में कब कौन-सी घटना हो, इसको कोई नहीं समझ सकता। सपनों पर हमारा नियंत्रण नहीं होता, इसलिए हर व्यक्ति को सोने के बाद सपने आते हैं। सपने अच्छे-बुरे कई तरह के होते हैं, जैसे कुछ सपने बेहद भयावह होते हैं तो कुछ अच्छे सपने भी आते हैं। सपने आना आम बात है, परंतु सपने अपने साथ कुछ ना कुछ संकेत लेकर आते हैं, जिसका जिक्र स्वप्न शास्त्र में किया गया है। सपने में होने वाली घटनाएं शुभ व अशुभ का संकेत देती हैं। तो चलिए जानते हैं उन सपनों के बारे में जो शुभ संकेत देते हैं।एक सपना दूसरे दिन कभी आपके चेहरे पर मुस्कराहट ले आता है तो कभी टेंशन हो जाती है। सपना अच्छा या बुरा दोनों हो सकता है। हालांकि, स्वप्न शास्त्र में इन सपनों के अलग मतलब हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है ये जानना कि आप द्वारा देखे गए सपनों का क्या मतलब होता है।

मंदिर

सपने में अगर भगवान भोलेनाथ का मंदिर दिखाई दे तो समझिए कि महादेव की आप पर कृपा होने वाली है और जल्द शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, सपने में कोई मंदिर, मंदिर के पुजारी से प्रसाद में नारियल, मिठाई लेते हुए देखना भी शुभ संकेत माना जाता है।

सपने में गुलाब, तोते को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में आपको गुलाब का फूल दिखाई देता है, तो आपके लिए शुभ संकेत है। यह आपके जीवन में सकारात्मकता आने और कोई बड़ा काम होने की ओर इशारा करता है। इसी तरह सपने में तोता देखना भी बेहद शुभ माना जाता है। तोता देखने का अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं और जीवन में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।अगर किसी को सपने में गुलाब दिखाई दे तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इससे आपका कोई बड़ा काम बन सकता है। इससे खुशखबरी प्राप्त होती है और तरक्की के अवसर मिलते हैं।

ऐसे सपने देते हैं शुभ संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में कोई मंदिर दिखाई देता है या फिर मंदिर के पुजारी से प्रसाद में नारियल, मिठाई आदि ग्रहण करते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव की कृपा आप पर होने वाली है। इसी तरह अगर सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अगर स्वप्न में आम का पेड़ दिखाई पड़ता है तो यह संकेत है कि आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है। 

सपने में पहाड़ पर चढ़ना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पहाड़ पर चढ़ते हुए स्वयं को देखना भी शुभ होता है। यह इस बात का संकेत है कि भगवान शिवशंकर की कृपा आप पर बरसने वाली है। अगर सपने में गाय का दूध दिखाई देता है तो यह सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह आपकी आर्थिक संपन्नता में होने वाली वृद्धि को दर्शाता है। 

सफेद कमल का फूल

अगर सपने में आपको सफेद कमल का फूल दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है, क्योंकि कमल का फूल देवी लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। सपने में कमल का दिखना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको बहुत धन मिलने वाला है।

सपने में हाथी दिखना

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में हाथी को बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए घर में हाथी की मूर्ति रखने की सलाह दी जाती है। सपने में हाथी देखने का मतलब आपको बहुत सारा धन मिलने वाला है। इसके अलावा आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होने वाली है।

सपने में फलों से लदा वृक्ष देखना

अगर आपको भी अपने सपने में पेड़ पौधे नजर आते हैं और आप फलों से लदा वृक्ष देखते हैं तो इस सपने का मतलब होता है कि आप जल्द ही बहुत अमीर होने वाले। यदि कोई व्यापारी यह सपना देखे तो उसे कहीं से बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं।इसी प्रकार सपने में किसी महल को देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। महल का सपना देखने का अर्थ है कि आपको जल्द ही कहीं ना कहीं से धन प्राप्त होने वाला है, और यह संकेत है कि आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक तंगी भी दूर हो जाएगी।