Sunday, September 8, 2024
Homeधर्मकरवा चौथ पर किस शहर में कब दिखेगा चांद? जानें आपके शहर...

करवा चौथ पर किस शहर में कब दिखेगा चांद? जानें आपके शहर का सही समय

Karwa Chauth 2023: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा।सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। करवा चौथ का व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है और रात में चांद का दर्शन करने के बाद ही महिलाएं (Karwa Chauth 2023) इस व्रत का पारण करती हैं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद यह व्रत (Karwa Chauth Vrat) पूरा होता है और तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में कब दिखेगा चांद, इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के जीवन की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए कठोर उपवास रखती हैं। इसके बाद चंद्रमा उदय होने के बाद और अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। करवा चौथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान आदि राज्यों में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस बार ये व्रत कब किया जाएगा और करवा चौथ पर आपके शहर में चांद कब निकलेगा।

करवा चौथ की तिथि

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 31 अक्टूबर, मंगलवार, रात्रि 09:30 मिनट से
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त:1 नवंबर, बुधवार, रात्रि 09:19 मिनट तक
चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय 1 नवंबर को होगा,इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत किया जाएगा।

करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त

पूजा शुभ मुहूर्त: शाम 05:34 मिनट से 06: 40 मिनट तक
पूजा की अवधि: 1 घंटा 6 मिनट
अमृत काल: शाम 07:34 मिनट से 09: 13 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन और रात

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद

  • दिल्ली- रात 08 बजकर 15 मिनट पर
  • भोपाल- रात 08 बजकर 29 मिनट पर
  • जबलपुर- रात 08 बजकर 19 मिनट पर
  • अहमदाबाद- रात 08 बजकर 50 मिनट पर
  • देहरादून में- रात 08 बजकर 06 मिनट पर
  • मुंबई- रात 08 बजकर 59 मिनट पर
  • लखनऊ- रात 08 बजकर 05 मिनट पर
  • पटना- रात 07 बजकर 51 मिनट पर
  • कोलकाता- रात 07 बजकर 46 मिनट पर
  • कानपुर- रात 08 बजकर 08 मिनट पर
  • प्रयागराज- रात 08 बजकर 05 मिनट पर
  • बनारस- रात 08 बजकर 00 मिनट पर
  • जयपुर- रात 08 बजकर 19 मिनट पर
  • जोधपुर- रात 08 बजकर 26 मिनट पर
  • उदयपुर- रात 08 बजकर 41 मिनट पर
  • पुणे- रात 08 बजकर 56 मिनट परवडोदरा- रात 08 बजकर 49 मिनट पर
RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group