Friday, March 24, 2023
Homeसंपादकीयभारत जोड़ो यात्रा: मप्र में कांग्रेस चल रही सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड..

भारत जोड़ो यात्रा: मप्र में कांग्रेस चल रही सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड..

  • 20 नवंबर को मप्र में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
  • राहुल गांधी ओंकारेश्व व महाकाल के दर्शन करेंगे, मां नर्मदा की पूजा करेंगे

भोपाल। सितंबर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पूरी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा मय है। मप्र कांग्रेस भी इससे अछूती नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे देखते हुए मप्र कांग्रेस व्यापक स्तर पर यात्रा की तैयारियां कर रही है। मप्र कांग्रेस को अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा से काफी उम्मीद है। यही वजह है कि कांग्रेस प्रदेश में यात्रा को सफल बनाने पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा के हिंदुत्व की काट के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड खेल रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी खंडवा जिले में ओंकारेश्वर और उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी की मां नर्मदा का पूजन कर नर्मदा आरती में शामिल होंगे और यात्रा में साधु-संत भी राहुल गांधी के साथ चलेंगे। इसके जरिए कांग्रेस हिंदुओं को संदेश देना चाहती है कि वह हिंदू विरोधी पार्टी नहीं है। इसका कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है और नेताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पूरे प्रदेश में यात्रा को लोकप्रिय बनाने के लिए इसे भव्य रूप दिया जा रहा है।

यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। योजना एवं समन्वय की जिम्मेदारी सुरेश पचौरी को और प्रशासन, सुरक्षा एवं पुलिस समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। स्वागत कार्यक्रम एवं बुरहानपुर, खंडवा एवं खरगोन यात्रा का समन्वय अरुण यादव और उप यात्राओं का समन्वय अजय सिंह करेंगे। जन सहभागिता (मोबिलाइज़ेशन) एवं महू में भोजन एवं कार्यक्रम समन्वय जीतू पटवारी (प्रभारी) कौर प्रदीप अहीरवार (सह-प्रभारी), इंदौर कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी महेंद्र जोशी और उज्जैन यात्रा एवं आम सभा समन्वय की जिम्मेदारी शोभा ओझा, सज्जन सिंह वर्मा एवं उज्जैन संभाग के समस्त विधायकों को दी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय मुकेश नायक, लॉजिस्टिक व्यवस्था विशाल पटेल एवं संजय शर्मा, भोजन व्यवस्था (भारत यात्री एवं विशेष अतिथि) संजय शुक्ला एवं नीरज दीक्षित संभालेंगे। नागरिक, सामाजिक संगठन एवं स्वयंसेवी संगठन समन्वय का काम संटी दीक्षित एवं मीनाक्षी नटराजन व प्रचार प्रसार का काम अशोक सिंह संभालेंगे।
कांग्रेस निकाल रही 17 उप यात्राएं
प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 8 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा को पूरे प्रदेश से कनेक्ट करने के लिए प्रदेश में 17 उपयात्राएं निकाली जा रही हैं। ये उप यात्राएं अलग-अलग स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा के रूट में शामिल होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group