Tuesday, December 12, 2023
Homeसंपादकीयलाड़ली बहना योजना: शिवराज का एक और चुनावी मास्टर स्ट्रोक

लाड़ली बहना योजना: शिवराज का एक और चुनावी मास्टर स्ट्रोक

लाड़ली बहना योजना: चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रहे हैं। आदिवासियों, युवाओं के बाद अब उन्होंने महिला वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश की लाखों महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए डालने का ऐलान कर जबर्दस्त मास्टर स्ट्रोक खेला है। कांग्रेस उनकी इस घोषणा से सन्न है। अब वह उनकी इस घोषणा का काट ढूंढ रही है।

सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना को किसी वर्ग या जाति से भी अलग रखा है। योजना में आयकर दाता महिला को छोड़कर हर महिला को इसका लाभ देने की बात कही गई है। चुनाव में इसका लाभ भाजपा को मिलना तय है। यह घोषणा उन्होंने ऐसे समय की है, जब कांग्रेस चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने में लगी है। जाहिर है कि यह योजना लाड़ली लक्ष्मी की तरह घर-घर पैठ बनाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की यह पहली योजना नहीं है जो उन्हें आम जनता से जोड़ती है, इसके पहले भी कई ऐसी योजनाएं लाए हैं, जो सीधे जनता से जुड़ी थीं और जिनकी विपक्ष के पास कोई काट नहीं थी। इसमें सबसे पहली थी, लाड़ली लक्ष्मी योजना। मुख्यमंत्री ने यह योजना 2007 में लागू की थी। इस योजना ने 2008 में भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज प्रदेश में 44 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी हैं। इस योजना का एक सुखद परिणाम यह भी है कि प्रदेश में योजना के लागू होने के बाद से लिंग अनुपात भी तेजी से सुधरा है। इसके बाद उन्होंने बेटियों के लिए एक के बाद एक कई योजनाएं लागू कीं और वे मुख्यमंत्री से बेटा-बेटियों के मामा बन गए। बेटियों के बाद बुर्जुगों के लिए वे मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना लेकर आए। यह योजना भी काफी लोकप्रिय रही और अब भी चल रही है। इस योजना के तहत बुर्जुगों को प्रदेश सरकार तीर्थस्थानों के नि:शुल्क पूरी व्यवस्था के साथ दर्शन कराती है। सीएम के पिटारे से निकलने वाली इन योजनाओं की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि प्रदेश के कई राज्यों ने इन योजनाओं को लागू किया। इनमें वे राज्य भी शामिल रहे जहां भाजपा की सरकार नहीं थी। जाहिर है कि लाड़ली बहना योजना भी प्रदेश में लोकप्रिय होगी।

प्रदेश में आठ महीने बाद विधानसभा के चुनाव है। यह भी तय है कि यह चुनाव एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में होने वाले हैं। शिवराज की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेत्त्व में संगठन इस योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने में लग गया है। संगठन इस बात के लिए अभियान चलाएगा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिले। गौरतलब है कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की भाजपा ने सूची तैयार कर ली है। इनसे व्यक्तिगत सम्पर्क कर इन्हें पार्टी से जोडऩे का काम किया जा रहा है। अब लाड़ली बहना योजना ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। मुख्यमंत्री के पिटारे निकली यह योजना चुनावी साल में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए अचूक अस्त्र मानी जा रही है। प्रदेश में 5 फरवरी से शुरू हो विकास यात्रा में सरकार लाड़ली बहना योजना का जमकर प्रचार करेगी।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की घोषणा करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस योजना की काट के लिए कांग्रेस अपने वचन पत्र में रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने का ऐलान कर सकती है। इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार रसोई गैंस सिलेंडर के दाम करीब आधे कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments