Tuesday, December 12, 2023
HomeमनोरंजनDeepveer : स्टोर लॉन्च पर पहुंचे Deepika-Ranveer

Deepveer : स्टोर लॉन्च पर पहुंचे Deepika-Ranveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर खबरों में बने रहते हैं। बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लाखों चाहने वाले हैं। फैंस को इनकी एक झलक पाने का इंतजार रहता है। पिछले दिनों जहां दीपवीर के बीच अनबन की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था, वहीं बीते दिन इस जोड़ी ने अपना रोमांटिक अंदाज दिखा सबके चेहरों की मुस्कुराट लौटा दी है। दरअसल, दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर की एक ऐसी वीडियो साझा की है, जिसने फैंस को राहत दी है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल्स में से एक इस जोड़ी ने बीते दिन एक बार फिर पूरी दुनिया को अपने प्यार का सबूत दिया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक स्टोर लॉन्च के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह द्वारा उनकी तस्वीर पर किस करने पर प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की है। आपको बता दें, रणवीर सिंह एक प्रसिद्ध ब्रांड के लॉन्च इवेंट में गए थे, जहां दीपिका की तस्वीर देख वह अपने आप को रोक नहीं पाए और उनकी तस्वीर को ही फलाइंग किस दे रहे थे। अब हाल ही में रणवीर की इस हरकत पर दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिएक्शन दिया है, जो देखने लायक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments