Monday, March 27, 2023
Homeमनोरंजनमालदीव में इस शख्स के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं Janhvi...

मालदीव में इस शख्स के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं Janhvi Kapoor !

जान्हवी कपूर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह चांदनी रात को इंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं, इन तस्वीरों को देखकर फैंस को लग रहा है कि जान्हवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मालदीव में छुट्टियां मानाने गई हैं। दोनों की एक तस्वीर को देखकर फैंस बोल रहे हैं कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों ही मालदीव में हैं और साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने बैकड्रॉप में समुद्र के साथ एक चांदनी रात की तस्वीर साझा की। जान्हवी कपूर इन तस्वीरों में सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मीट मी इन द पेल मूनलाइट।' इन तस्वीरों पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़ियां ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'मून स्पिरिट।'

वहीं, जान्हवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी बीते शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समुंद्र और चांदनी रात का कुछ ऐसा ही नजारा साझा किया था। अब इन दोनों तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का मानना है कि वे दोनों एक साथ समय बिता रहे हैं। एक यूजर ने शिखर की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और लिखा, 'तो जान्हवी और शिखर मालदीव में एक साथ समय बिता रहे हैं।'

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुनील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्होंने कथित तौर पर पहले जान्हवी को डेट किया और बाद में अलग हो गए। दरअसल, करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में जान्हवी और शिखर के डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि की थी। हाल ही में जान्हवी को शिखर के साथ मुंबई में हैंगऑउट करते हुए भी देखा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group