Thursday, March 28, 2024
Homeमनोरंजनदुबई वेकेशन पर दिखा Priyanka Chopra का दिलकश अंदाज...

दुबई वेकेशन पर दिखा Priyanka Chopra का दिलकश अंदाज…

बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी मशहूर हैं। हाल ही में प्रियंका रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं। प्रियंका ने अपने लुक से अवॉर्ड शो में कहर ढाया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म फेस्टिवल के बाद प्रियंका दुबई पहुंच गईं और वीकएंड का लुत्फ उठाया। जिसकी तस्वीरें भी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की हैं। 

हाल ही में प्रियंका दुबई में अपने दोस्तों के साथ वीकएंड सेलिब्रेट करती हुई काफी खुश नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने हॉट लुक में खूब सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे समंदर किनारे बैठी शांत माहौल का आनंद ले रही हैं।

प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से दोस्तों के साथ मजे करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में 'वीकएंड वाइब्स' लिखा। तस्वीरों में प्रियंका हमेशा की तरह बहुत बिन्दास नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह येलो कलर के स्विमिंग सूट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें अभिनेत्री बेहद हॉट लग रही हैं। इसके अलावा वह सफेद रंग की ड्रेस में भी काफी खूबसूरत अवतार में नजर आईं।

प्रियंका को अपने दोस्तों के साथ मजे करना बहुत पसंद है। वह अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करती हुई नजर आती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं, इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group