Tuesday, December 12, 2023
Homeलाइफस्टाइलकॉकरोच से हैं परेशान, घर पर लगाएं 5 पौधे कभी नहीं दिखेंगे...

कॉकरोच से हैं परेशान, घर पर लगाएं 5 पौधे कभी नहीं दिखेंगे ‘कॉकरोच’

Cleaning Tips: घरों में कॉकरोच (Cockroach) होना आम बात है। कॉकरोच अपने साथ कई बीमारियां को भी साथ लेकर आता है। यह सबसे ज्यादा किचन में देखने को मिलते हैं, लेकिन ज्‍यादातर लोग घर में कॉकरोच की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में लोग घर में तरह-तरह के उपाय करते हैं, हालांकि मार्केट में भी कॉकरोच भगाने के लिए कई तरह के आसान उपाए हैं जिनसे कॉकरोच आसानी से मर जाते हैं। आपको बता दें कि कॉकरोच गंदगियों में रहता है, ये वजह है कि कोई इसे देखना तक पसंद नहीं करता। घर का किचन और सिंक ज्यादा रहते है, ये खाने की चीजों को खासकर दूषित करते हैं। आज हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में लगाने से कॉकरोच दूर रहते हैं।

लैवेंडर का पौधा –

कॉकरोचों को दूर भगाने के लिए आप अपने घर में लैवेंडर का पौधा लगा सकते हैं। अगर आप घर में खिड़कियों, दरवाजों और कॉकरोच के संभावित स्थानों पर कुछ लैवेंडर के पौधे रखेंगे तो आपको घर में कॉकरोच नजर दूर बने रहेंगे।

लहसुन का पौधा

अगर आप कॉकरोचों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं तो आप अपने घर में लहसुन का पौधा लगा सकती हैं। कॉकरोचों को लहसुन की गंध पसंद नहीं होती इसलिए वे इससे दूर भागते हैं। आप चाहें तो लहसुन की कुछ कलियों का स्प्रे बनाकर इसे एक बोतल में डाल लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर घर के कोनों में छिड़क सकती हैं।

नीम का पौधा

कॉकरोच को दूर भगाने के लिए नीम का पौधा बहुत ही कारगर है। नीम के पत्तों की गंध कॉकरोचों को पसंद नहीं होती और इसलिए वो दूर भागते हैं।आप घर के खिड़कियों, दरवाजों और कॉकरोच के संभावित स्थानों पर नीम की पत्तियां रख सकती हैं। इसके अलावा आप घर के कोनों में छोटा नीम का पौधा भी रख सकती हैं।

कैमोमाइल

कैमोमाइल की गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं। घर के कोनों में कैमोमाइल के फूल रखें या फिर आप घर के कोनों में कैमोमाइल तेल का छिड़काव कर सकती हैं। आप चाहें तो घर के कोनों में पुदीने का पौधा भी रख सकते हैं। इसकी गंध से कॉकरोच दूर भाग जाते हैं।

पुदीना

पुदीने की तेज खुशबू भी कॉकरोच को घर से भागने का एक कारगर उपाय हैं। घर में जहाँ-जहाँ कॉकरोच रहते हैं वहाँ पर पुदीने की पत्तियां रख दें। ऐसा करने से कॉकरोच भाग जायेंगे।

तेजपत्ता

तेजपत्ता (Bay leaf) का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है, लेकिन काफी कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि ये कॉकरोच (Cockroach) को भगाने का रामबाण इलाज, दरअसल तिलचट्टों को तेजपत्ते की गंध बर्दाश्त नहीं होती।

लौंग (Clove) में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, इसलिए इसे मुंह की बदबू, सर्दी-जुकाम ठीक करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। घर के कोनों में लौंग के कुछ टुकड़े जरूर रखें इससे कॉकरोच दूर भागते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments