Monday, December 11, 2023
Homeलाइफस्टाइलLohri Outfit : लोहड़ी पर दिखना है सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत, तो...

Lohri Outfit : लोहड़ी पर दिखना है सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत, तो इन आउटफिट को करें स्टाइल…

Lohri Outfit : इस साल लोहड़ी पर इन आउटफिट के साथ बनाएं स्पेशल..लोहड़ी का त्यौहार आने में केवल कुछ ही समय बाकी है।पंजाबियों का मुख्य त्योहार लोहड़ी हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक इस त्योहार की धूम रहती है। इस मौके पर सब इकट्ठा होकर जश्न मनाते हैं खुशियां बांटते हैं। इस त्योहार पर महिलाएं सज धज कर तैयार होती हैं। आपने भी लोहड़ी की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। आपने भी लोहड़ी के मौके पर कुछ ट्रेडिशनल पहनने का ही सोचा होगा। तो हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के खूबसूरत लुक्स दिखाने वाले हैं जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप स्पेशल लग सकती हैं।इस दिन के लिए आपने भी बहुत सारी तैयारियां कर रखी होंगी? लोहड़ी के फंक्शन पर आप क्या पहनने वाली हैं सूट या लहंगा? तीज-त्यौहार पर लहंगा खूब जंचता है। लहंगा एक ऐसा आउटफिट है जिसमें हर लड़की बेहद प्यारी लगती है। आज हम आपके लिए लोहड़ी के लिए बेस्ट लहंगा लुक्स लेकर आए हैं। 

पिंक फ्लोरल लहंगा 

खासतौर पर पिंक फ्लोरल लहंगा कलेक्शन काफी अच्छा है। लोहड़ी का त्यौहार आने वाला है। इस दिन क्या आप भी लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो फ्लोरल लहंगा पहनें। फ्लोरल प्रिंट लहंगे लाइट वेट होते हैं। आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं।लहंगे में डार्क कलर के बजाय लाइट कलर चुनें। ग्लैमरस लुक के लिए लहंगे के साथ दुपट्टा न ओड़ें। साथ ही ब्लाउज का डिजाइन पतली स्ट्रैप वाला रखें। मेकअप भी बिल्कुल सिंपल करें, लेकिन ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। बात करें हेयरस्टाइल की तो खुले बाल और लो स्लीक बन अच्छा लगेगा।

ब्लू कलर लहंगा

अगर आप कंफ्यूज हैं कि लोहड़ी के खास मौके पर क्या पहना जाए तो आपको ब्लू कलर का लहंगा ट्राई करना चाहिए।स्पेशल लुक के लिए आप फोटो में दिखाया गया प्रिटेंड लहंगा भी खरीद सकती हैं। लहंगे के कलर से मैचिंग सिंपल फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनें। हैवी इयररिंग्स कैरी करें। देसी लुक के लिए आप जुड़े के बजाय ब्रेड बनाकर परांदा लगाएं और फिर देखें हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा। 

मिरर वर्क लहंगा

अगर आप लाल-पीले रंग के लहंगा पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार नए कलर्स ट्राई करें। आजकल लहंगे में सिल्वर और गोल्डन कलर बहुत ट्रेंड कर रहा है। आप सिंपल से लेकर एंब्रॉयडरी वाला लंहगा खरीद सकती हैं। आपको मार्केट में फुल-सेमी हाफ मिरर वर्क वाले लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। लोहड़ी पर बोल्ड लुक के लिए लहंगे के साथ प्लीटेड डिटेल्स वाला ब्लाउज पहनें। अपने लुक में तड़का लगाने के लिए आप स्टोन स्टडेड चोकर कैरी करें। खुले बाल और ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाएं। 

व्हिमसिकल लहंगा डिजाइन

व्हिमसिकल एक आर्ट है। यह वाइब्रेट और प्लेफुल होता है। इसमें कोई पर्टिकुलर डिजाइन नहीं होता है। आजकल इस तरह के लहंगों को डिमांड बेहद ज्यादा है। लोहड़ी के खास मौके पर सिंपल के साथ-साथ कूल लुक के लिए आप इस तरह का लहंगा ट्राई कर सकती हैं। 

कैप आउटफिट

अगर आप लोहड़ी के लिए कुछ सिंपल लुक चाहती हैं तो ये कैप आउटफिट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। सिंपल लुक पाने के लिए फ्रेश रंगों को अपने लिए चुने। गुलाबी या फिर नारंगी रंग का आउटफिट भी इस त्योहार के लिए परफेक्ट रहेगा। वहीं साथ में मैचिंग की चूड़ियों के साथ इसे पेयर करें। 

गोल्डन लहंगा

आजकल गोल्डन रंग के आउटफिट भी काफी ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो लोहड़ी के अवसर पर गोल्डन लहंगा आउटफिट को केरी कर सकती हैं। अगर लहंगा नहीं पहनना चाहतीं, तो फिर गोल्डन रंग का सूट सेट भी अच्छा लगेगा। 

पिंक साड़ी

अगर आप लोहड़ी पर साड़ी पहनने का सोच रही है तो आप लाइट कलर की साड़ी आप पर बेहद ही प्यारी लगेगी। इसके साथ आप स्टोन वाली बेंदी और कंगन को भी पेयर कर सकती हैं। अगर आप अपने बालों को खुला रखेगीं तो आप काभी स्टाइलिश लग सकती हैं। 

सफेद शरारा

अगर आप लोहड़ी के लिए कुछ अलग और स्टाइलिश आउटफिट तलाश रही हैं तो आप सफेद शरारा को केरी कर सकती हैं।आप इसके साथ हेवी इयरिंग केरी कर सकती हैं।

ब्राइट ग्रीन साड़ी

अगर आप ट्रेडिशनल भारतीय लुक केरी करना चाहती हैं, तो आप साड़ी पहन सकती हैं। वहीं साड़ी के साथ स्लीक जूड़ा और बड़े झुमके ट्राई कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments