Sunday, September 8, 2024
Homeलाइफस्टाइलतिल और मस्से बिगाड़ रहे हैं चेहरे की खूबसूरती तो अपनाएं 5...

तिल और मस्से बिगाड़ रहे हैं चेहरे की खूबसूरती तो अपनाएं 5 आसान घरेलू उपाय

Wart Removing Tips: तिल और मस्से यानी वॉर्ट (Wart)शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। लेकिन आमतौर पर चेहरे, गर्दन और कंधे पर इनकी समस्या सबसे अधिक होती है। मस्से आपके शरीर को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन लुक्स को जरूर खराब करते हैं। इस कारण मन में हर समय एक असहजता बनी रहती है, जो आपको परेशान रखती है। मस्सों के कारण आप समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती हैं। शरीर पर तिल का स्थान उसके शुभ और अशुभ फल को निर्धारित करता है। लेकिन आपको बता दें कि, जब चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर अनचाहे तिल और मस्से उग जाते हैं, ये शरीर की खूबसूरती को प्रभावित करने लगते हैं। शरीर से इनको हटाने के लिए आप कुछ नेचुरल तरीके से तिल-मस्सों को हटा सकते हैं।

चेहरे पर मौजूद तिल और मस्से को हटाने के घरेलू उपाय

  • >> एलोवेरा में मौजूद गुण तिल और मस्सा हटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा चूना पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें। ऐसा करने से मस्सा और तिल की परेशानी छुटकारा पा सकते हैं।
  • >> अनचाहे तिल-मस्सों को हटाने के लिए नारियल तेल असरदार साबित हो सकता है। तिल को शरीर से साफ करने के लिए नारियल तेल को लेकर तिल पर हल्के हाथों से मालिश करना है। नियमित ऐसा करने से आपके तिल का रंग हल्का होने लगेगा। धीरे-धीरे शरीर से तिल-मस्सा हटने लगेंगे। इस घरेलू उपाय का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
  • >> शहद और अलसी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद अपने एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। मस्सा हटाने के लिए यह काफी बेहतरीन विकल्प हो सकता है। शरीर से मस्सा हटाने के लिए सबसे पहले अलसी का तेल लें। अब इसमें थोड़ा शहद मिक्स करें। इसके बाद इसे आप स्किन पर लगाएं।
  • >> एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। फिर इस मिश्रण को तिल पर लगाएं15 मिनट लगे रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर अनचाहे तिल से मुक्ति मिलेगी। साथ ही त्वचा में निखार भी आता है।
  • >> एप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए भी काफी उपयोगी माना गया है। इसका इस्तेमाल आप तिल-मस्से हटाने में भी कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर कॉटन बॉल पर लगाएं। इसे दिन में करीब 3 बार मस्सों पर एप्लाई करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।
  • >> तिल-मस्से हटाने के लिए आलू भी बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए आपको जिस स्थान पर मसा आ गया है। उस स्थान पर आलू की कटी हुई फांक रखें। इसके बाद धीरे-धीरे मस्से वाले स्थान पर रगड़ें। इस प्रक्रिया को दिन में 3 से 4 बार करना है। ऐसा करने से मस्सा सूखने लगता है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group