Sunday, September 8, 2024
Homeलाइफस्टाइलNew Year Party Destinations: न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए बेस्ट...

New Year Party Destinations: न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस, खर्च भी ज्यादा नहीं

New Year Party Destinations : न्यू ईयर पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। भारत को करीब से देखो तो यहां की खूबसूरती से प्यार हो जाएगा। भारत में कई खूबसूरत जगहें और पर्यटन स्थल हैं, जहां आप छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं। खास बात ये है कि घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां काफी कम पैसे खर्च होते हैं। पर्यटक कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं और बजट कम होने के कारण रुके हुए हैं तो भारत की ऐसी जगहों का भ्रमण करें, जो आपके बजट में हो।

जनवरी में ज्यादातर कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में घर से बाहर निकलना भी काफी मुश्क‍िल होता है। कहीं-कहीं तो पारा 1 डिग्री सेल्‍स‍ियस से भी नीचे आ जाता है। ऐसे में अपने ट्रिप प्लान में ऐसी जगहों को शामिल करना चाहिए जो गर्म हो और पैसे भी कम खर्च हों। इसके लिए हम आपको यहां भारत के सस्ते और खूबसूरत न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेशन वाली जगहों (New Year Party Destinations) के बारें में के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।

कच्‍छ : नए साल पर घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में गुजरात के कच्‍छ को शामिल कर सकते हैं। यहां कई महीनों का महोत्सव चलता है। इस जगह दुनियाभर से सैलानी घूमने आते हैं। नवंबर से फरवरी तक यहां टूरिस्‍ट सीजन बना रहता है। इस जगह ऊंट की सवारी करना रोमांचक होता है। कड़ाके की ठंड में कच्‍छ के रण का तापमान 27-30 डिग्री तक रहता है।

कुर्ग : कर्नाटक का कुर्ग भी नए साल पर घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भारत के स्‍कॉटलैंड नाम से मशहूर इस जगह का तापमान जनवरी में बाकी इलाकों से कम होता है। यहां की खूबसूरती, चाय-कॉफी के बागान आपकी साल की शुरुआत अच्छी करवा सकते हैं. यहां आने का खर्च भी काफी कम है।

जैसलमेर: राजस्‍थान गर्म प्रदेशों में आता है। जनवरी में जैसलरमेर घूमना अपना आप में रोमांचक होता है। नए साल में इस जगह का तापमान 12-25 डिग्री सेल्‍स‍ियस तक रहता है। गोल्‍डन सिटी के नाम फेसम जैसलमेर की झीलें, हवेली, जैन मंदिर आपके नए साल के सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देंगे।

गोवा: यूथ को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला गोवा में नए साल का जश्न देखते ही बनता है। ये जगह नए साल पर टूरिस्ट्स से पटा रहता है। ठंड में यहां गर्माहट महसूस होती है। यहां समुद्री बीच पर समय बिताना बेहद खास होता है। यहां कम बजट में लहरों के साथ लजीज खाने का स्वाद उठा सकते हैं।

दिल्ली और मुंबई : जी हां अगर आप अपने दोस्तों के साथ आसपास कहीं न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो दिल्ली और मुंबई का प्लान बना सकते हैं. दिल्ली और मुंबई में नए साल पर हर जगह देखने लायक डेकोरेशन और पार्टी रखी जाती है। इस न्यू ईयर पर पूरी रात जमकर पार्टी करना चाहते हैं तो दिल्ली और मुंबई आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group