Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलदुनिया की सबसे महंगी चाय, कीमत हैरान कर देगी, आपने चखा है...

दुनिया की सबसे महंगी चाय, कीमत हैरान कर देगी, आपने चखा है स्वाद?

Da-Hong Pao Tea: लगभग सभी की सुबह चाय (Tea) की चुस्कियों के साथ शुरू होती है। हर किसी को अलग-अलग ब्रांड की चाय पसंद होती है और उनका बजट भी अलग-अलग होता है। चाय आपको यहां 5 स्टार होटल से लेकर सड़क के किनारे लगे ठेले पर भी मिल जाएगी। भारत में जगह के हिसाब से चाय की कीमत तय होती है। यानी अगर आप सड़क के किसी ठेले वाले से चाय पी रहे हैं तो वो पांच रुपसे से 10 रुपये के बीच होती है। वहीं अगर आप किसी 5 स्टार होटल में यही चाय पीते हैं तो इसके लिए आपको 500 से हजार रुपये भी चुकाने पड़ सकते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि कुछ चाय की कीमत इससे कहीं ज्यादा होती है तो आप क्या कहेंगे। हम बता रहे हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय (Most Expensive Tea) के बारे में। इनके दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इनमें तो कुछ चाय की पत्ती की कीमत तो इतनी है कि एक किलो चाय के दाम में 1-1 करोड़ नौ लग्जरी फ्लैट खरीद सकते हैं। ये चाय चीन में बनाई जाती है। आपको बता दें, चीन ही वो देश है जहां से आई चाय ने आज पूरी दुनिया पर राज जमा लिया है।

चाय के कई लग्जरी ब्रांड ऐसे भी हैं

चाय पीने वालों की तादाद दुनियाभर में बहुत ज्यादा है। इसे सिर्फ एक पेय पदार्थ ही नहीं, बल्कि एक बूस्टर (Booster) की तरह माना जाता है, जो आपकी नींद की खुमारी को दूर करने में कारगर नुख्सा है। भारत से लेकर जापान तक, चीन से लेकर तुर्की तक हर कोई चाय के स्वाद से वाकिफ है। चाय के कई लग्जरी ब्रांड ऐसे भी हैं, जिन्हें विशेष तौर पर तैयार किया जाती है। इनकी खेती में बहुत सावधानी बरती जाती है और जब ये बाजार में आती हैं, तो इनकी कीमत इतनी होती है कि हर किसी की पहुंच इन तक नहीं हो पाती।

दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में बात करें, तो यह इसकी पैदावार चीन में की जाती है। इस चाय का नाम है दा-होंग-पाओ-टी (Da-Hong Pao Tea)। यह चाय चीन के फुजियान प्रांत के वुई पहाड़ों में उगाई जाने वाली दुनिया की सबसे महंगी चाय है और इसकी दुर्लभता के लिए इसे राष्ट्रीय खजाना तक घोषित किया जा चुका है। इसकी कीमत की बात करें तो करीब 1.2 मिलियन डॉलर प्रति किलोग्राम है। यानी 9 करोड़ रुपये से ज्यादा। इस चाय ने साल 2005 में नीलामी की रिकॉर्ड बनाया था।

इस खास चाय का नाम दा होंग पाओ

आपको जान कर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे महंगी चाय की कीमत 1 मिलियन डॉलर से ज्‍यादा है। ये चीन के फुजियान प्रांत के वुई पर्वत में पाई जाती है। आखिरी बार इस चाय की कटाई साल 2005 में की गई थी। इस खास चाय का नाम दा होंग पाओ है। इसके कुछ ग्राम की कीमत सोने की कीमत से कई गुना अधिक थी। सोचिए इससे बनी एक कप की कीमत क्या होगी। 2002 में केवल 20 ग्राम चाय की कीमत 180,000 युआन यानी लगभग 28,000 डॉलर थी। ये चाय इतनी खास है कि माओ ने 1972 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को उनकी चीन की आधिकारिक यात्रा पर इसकी 200 ग्राम की एक पैकेट उपहार में दी थी। 20 ग्राम दा-हांग पाओ चाय लगभग 30,000 डॉलर में बेची गई थी। इस चाय के इतिहास चीन के मिग राजवंश से जुड़ा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments