Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलSarkari Naukri: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें जरुरी अपडेट

Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें जरुरी अपडेट

Sarkari Naukri : बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21 हजार पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार जल्द ही राज्य पुलिस बल में 21,391 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी। पुलिस भर्ती विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने कहा कि सरकार ने पुलिस बल में 1,288 सब-इंस्‍पेक्‍टर और 194 असिस्‍टेंट सब-इंस्‍पेक्‍टर की भर्ती करने की भी योजना बनाई है।

एडीजी ने कहा, ‘यह राज्य पुलिस बल में बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। कुल मिलाकर 21,391 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी, जिनमें 7,903 महिलाएं और 56 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।’ वर्तमान में लिखित परीक्षा के लिए तिथियों की घोषणा की जा चुकी है।

लिखित परीक्षा आयोजन करने की घोषणा

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इनकी नियुक्ति के लिए 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर एवं 15 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजन करने की घोषणा की है। वहीं, बड़ी संख्या में सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर बरसात की समाप्ति के बाद किए जाने का प्रस्ताव है ताकि मैदान में जलजमाव न हो। नवंबर में शरीरिक परीक्षा के आयोजन के बाद दिसंबर में चयनित योग्य अभ्यर्थियो की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय स्तर पर आंतरिक कमेटी गठित

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार नव चयनित पुलिस बलों मेंसाइबर, फॉरेसिंक, ट्रैफिक एवं विधि व्यवस्था के लिए कर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे । इससे एक ओर अपराध की घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाया जा सकेगा। वहीं, चयनित पुलिस बलों में से तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मी को साइबर व फॉरेसिंक कोषांगों को उपलब्ध होंगे। वहीं, ट्रैफिक एवं डॉयल 112 अभियान को भी इन्हीं में से पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा। उनके चयन के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर आंतरिक कमेटी गठित है।

स्वीकृत बलों की संख्या 2 लाख 27 हजार

राज्य में स्वीकृत पुलिस बलों की संख्या 2 लाख 27 हजार है। वर्तमान में 1.20 लाख पुलिकर्मी तैनात है। नई नियुक्ति के बाद पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 1.41 लाख हो जाएगी। एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों का राष्ट्रीय औसत 155 है। जबकि, बिहार में प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों का स्वीकृत औसत 115.26 है जबकि वास्तविक अनुपात 90 है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments