Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइललटकती तोंद की ये हैं असली वजहें, जो कम नहीं होने देतीं...

लटकती तोंद की ये हैं असली वजहें, जो कम नहीं होने देतीं आपका पेट

लटकती तोंद: ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए पेट के कारण परेशान हैं। लड़के हो या फिर लड़कियां, लटकता पेट, निकली तोंद, बेली फैट पूरे लुक को बिगाड़ देता है। कई बार यह शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है, लटकती तोंद हर किसी के लुक को खराब कर सकती है। इस तरह के फिगर में फिटिंग के कपड़े पहनने पर शर्मिंदगी हो सकती है। वहीं अगर लूज फिटिंग कपड़े पहने जाएं तो आप काफी मोटे लग सकते हैं। लटकती तोंद छिपाने का सिर्फ एक ही तरीका है कि इसे कम किया जाए। हालांकि, बेली फैट को कम करना इतना आसान भी नहीं है। कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ लोग तो एक इंच भी कम नहीं कर पाते हैं। ज्यादातर लोग बेली फैट के कारण परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पेट की चर्बी क्यों बढ़ जाती है? नहीं, तो इस आर्टिकल में जानिए।

लटकती तोंद का कारण

बेली फैट बढ़ने के सबसे मुख्य कारण यह है कि आप रोजाना में जो खा-पी रहे हैं, उससे मिलने वाली कैलोरी को बर्न नहीं करते हैं। जिसकी वजह से वजन और पेट की चर्बी बढ़ सकती है। यह समस्या उन लोगों के लिए ज्यादा गंभीर है जो शारीरिक रूप से एक्टि व नहीं हैं।
खराब खाना: पेट निकलने के कई और कारण भी हो सकते हैं, जैसे खराब खाना। खाने में ज्यादा वाइट ब्रेड, चिप्स, मिठाई और शरबत में ज्यादा चीनी के इस्तेमाल करने से एक्सरसाइज करने के बाद भी पेट का मोटापा कम नहीं होता है। अगर आप अपना बढ़ा हुआ पेट कम करना चाहते हैं तो खाने में फल, सब्जी और साबूत अनाज का ज्यादा इस्तेमाल करें। खराब खाने में शक्कर वाली चीजें, बहुत तला भुना शामिल हैं।

ज्यादातर महिलाओं में मासिक धर्म के बंद होने के बाद उनके पेट पर चर्बी बढ़ना शुरू हो जाती है। दरअसल, मासिक धर्म बंद होने पर हार्मोन में काफी बदलाव आते है। जिस कारण महिलाओं का मोटापा बढ़ने लगता है. मोटापा सबसे ज्यादा उनके पेट पर ही दिखाई देता है।

शराब: शराब पीना भी लटकते पेट कि एक वजह हो सकती है। ज्यादा शराब पीने से लीवर की बीमारी और सूजन सहित कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। पुरुषों के लटकते पेट की ये मुख्य वजह हो सकती है। वैसे तो स्टडीज में कहा गया है कि पेट चर्बी बढ़ने का सीधा कारण स्मोकिंग नहीं है। लेकिन फिर भी इसे एक जोखिम कारक के तौर पर देखा जाता है। इसलिए स्मोकिंग से बचना चाहिए।

टेंशन: कोर्टिसोल एक ऐसा हार्मोन हैजो शरीर के तनाव को नियंत्रित करने और उससे निपटने में मदद करता है। जब कोई व्यक्ति टेंशन में होता है, तो उसका शरीर कोर्टिसोल छोड़ता है, और यह उसके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है।

खराब नींद: खराब नींद की वजह सेभी पेट निकलने की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा 7 से 9 घंटे सोने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments