Best Tourist Places: कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं गोवा की ये खूबसूरत जगहें

0
825

Best Tourist Places: घूमने-फिरने के शौकीन लोग बस इस इंतजार में रहते हैं कि कब उन्हें काम से छुट्टी मिले और वह वेकेशन पर जाएं। इस बार अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर लंबा वीकेंड पड़ रहा है, जिसमें आप अपनी एक छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। गोवा भारत का सबसे छोटा शहर है और यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लोग अक्सर अपनी छुट्टियाँ यहाँ बिताते है। यहां समुद्र की शीतल हवाएं मन को बहुत सुकून देती है। गोवा अपने इतिहास और संसकृति के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गोवा के खूबसूरत बीच और पर्यटन स्थल सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र है।

अगर आप भी कहीं घूमने का प्‍लान बनाने का सोच रहे तो आप अपने पर्टनर के साथ गोवा घूमने का प्लान बना सकते हैं आपको यहां की कुछ जगहों को जरूर विजिट करना चाहिए. इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे. आइए जानते हैं कम बजट में घूमने के लिए गोवा की बेस्ट खूबसूरत जगहें…

अगौड़ा किला

1612 में अगौंडा किले का निर्माण हुआ। इसे पुर्तगालियों ने मराठाओं और डच के हमले से बचने के लिए बनाया गया था। इस किले में झरना गिरता है, जिसका पानी यहां से गुजरने वाले पीते हैं। इतिहास पसंद लोगों के लिए यह जगह बहुत रोमांचक अनुभव कराएगी।

जीजस चर्च

ओल्ड गोवा में बासिलिका बोन जीजस चर्च बना है, जो कि सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है। इस चर्च में सेंट के अवशेष रखे गए हैं। वह पुर्तगाल के राजा के कहने पर भारत आए थे। चर्च के ठीक सामने सेंट कैथेड्रल चर्च है, जो कि एशिया का सबसे बड़ा चर्च है।

पालोलम बीच

गोवा के खूबसूरत बीचों में से एक पालोलम बीच है। इस बीच के चारों ओर रेस्तरां हैं, जो लजीज व्यंजन परोसते हैं। यहां समुद्र किनारे का आनंदमयी नजारे को देखने के साथ ही स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

अर्वलेम केव्स

गोवा के ऐतिहासिक स्मारकों में से एक अर्वलेम केव्स है। इस गुफा का निर्माण छठवीं सदी में किया गया था। इतिहास पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन विकल्प है।

चेपल चर्च

गोवा स्थित माउंट मेरी चेपल चर्च का निर्माण एक हिल पर हुआ है। इस चर्च तक पहुंचने के लिए मिट्टी को काटकर सीढ़ियां बनाई गई हैं। कई फिल्मों की शूटिंग भी इस चर्च में हो चुकी है। दोस्तों संग इस चर्च को घूमने के साथ ही कुछ तस्वीरें क्लिक करा सकते हैं।

बागा बीच

बागा बीच गोवा का मशहूर बीच है. अगर आप एडवेंचर एक्टिविटीज के शौकीन हैं तो ये जगह आपको बहुत पसंद आएगी. आप यहां राईड और पैरासालिंग का मजा ले सकेंगे.

दुधसागर वॉटरफॉल

आपको यहां दुधसागर वॉटरफॉल जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए. ये मंडोवी नदी पर स्थित है. आप यहां ट्रैकिंग और हाईकिंग का भी मजा ले सकेंगे.