Thursday, October 5, 2023
Homeलाइफस्टाइलक्या आप भी रोज खाते हैं व्हाइट ब्रेड? तो हो जाएं सावधान

क्या आप भी रोज खाते हैं व्हाइट ब्रेड? तो हो जाएं सावधान

White Bread Side Effects : अक्सर लोग रोज ब्रेकफास्ट में व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, व्हाइट ब्रेड सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है। लगातार व्हाइट ब्रेड खाने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अक्सर डायबिटीज के शिकार रोगियों को सलाह दी जाती है कि वह सफेद ब्रेड का सेवन न करें, पर क्या आपने कभी सोचा कि इसका क्या कारण है? दरअसल इस ब्रेड को बनाने के लिए मुख्य रूप से मैदे का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इसे अधिक मात्रा में खाने से आपको समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि अधिक मात्रा में व्हाइट ब्रेड क्यों नहीं खाना चाहिए?

व्हाइट ब्रेड क्यों नहीं खाना चाहिए?

ब्रेड वैसे तो कई प्रकार की हो सकती है, जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से बनाते हैं। जहां एक तरफ व्हाइट ब्रेड को सेहत के लिए हानिकारक पाया गया है, वहीं कई और प्रकार के ब्रेड शरीर के लिए लाभकारी भी हो सकते हैं। ग्रेन ब्रेड, जिसे ब्राउन ब्रेड के नाम से भी जाना जाता है, इसका सेवन करना हमारे लिए लाभकारी हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, व्हाइट ब्रेड के रोजाना सेवन से परहेज किया जाना चाहिए, आइए जानते हैं कि इससे सेहत को किस प्रकार से नुकसान होने का खतरा हो सकता है।

वजन बढ़ने का खतरा

व्हाइट ब्रेड से होने वाला सबसे बड़ा खतरा वजन बढ़ने का होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि व्हाइट ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है जोकि आपके वजन को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। व्हाइट ब्रेड में स्टार्च की मात्रा भी अधिक होती है और होल ग्रेन वाली ब्रेड के विपरीत, व्हाइट ब्रेड में फाइबर भी नहीं होता है। वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों को भी व्हाइट ब्रेड के सेवन से बचना चाहिए।

डायबिटीज रोगियों को खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो भी व्हाइट ब्रेड का सेवन कम करना चाहिए। डायबिटीज के लिए इसके जोखिमों को दो कारण हैं, पहला इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है जो तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाने का कारण बन सकता है वहीं दूसरी ओर इसमें फाइबर की मात्रा भी कम होती है जिसके कारण भी ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा

एक नए अध्ययन से पता चलता है कि अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड अनाज वाली चीजें (जैसे व्हाइट ब्रेड) हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग प्रतिदिन प्रोसेस्ड अनाज वाली चीजें अधिक मात्रा में खाते हैं, उनमें स्ट्रोक का जोखिम 47% हो सकता है।

कब्ज की समस्या

रोजाना ब्रेड के सेवन से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इस ब्रेड में अधिक मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है, जिससे लीवर डैमेज होनी की संभावना होती है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो आपको पेट दर्द, दस्त आदि जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।

मेंटल हेल्थ को करता है प्रभावित

रिसर्च के अनुसार रिफाइंड कार्ब्स वाली चीजों का अधिक सेवन करने वाले लोगों में अवसाद जैसी समस्याएं अधिक पाई जाती है। ऐसे में आप व्हाइट ब्रेड खाने से बचें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, pradeshlive.com इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments