Monday, May 29, 2023
Homeमध्यप्रदेशदीपक जोशी आज होंगे कांग्रेस में शामिल, सोशल मीडिया में लिखा ईमानदारी...

दीपक जोशी आज होंगे कांग्रेस में शामिल, सोशल मीडिया में लिखा ईमानदारी मेरी विरासत

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे है। जोशी ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है, और उन्होंने ने कहा कि पिता के सम्मान के लिए वे कांग्रेस में शामिल हो रहे है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदारी मेरी विरासत है, मेरी पूंजी है, वो मेरे साथ है। प्रणाम पिताजी, जय हिं। जय परशुराम, जय श्री राम। दीपक जोशी देवास के रहने वाले है। भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में दीपक जोशी के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। शहर में बड़े-बड़े होल्डिंग और बैनर लगाए हैं, इनमें लिखा है कांग्रेस परिवार में स्वागत है।

पिताजी के स्मारक बनाने के लिए स्वीकृति नहीं दी

दीपक जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल से चक्कर लगाते रहे, लेकिन पिताजी के स्मारक बनाने के लिए स्वीकृति नहीं दी गई। जोशी ने कहा कि हमारी जमीन एक इंच नहीं बढ़ी। इन लोगों के पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां कहां से आए गईं। जोशी ने भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि उनके पिताजी के स्मारक के लिए कमलनाथ सरकार ने जमीन आवंटित करने में समय नहीं लगाया। उन्होंने ने कहा कि पिता के सम्मान के लिए भाजपा छोड़ रहे हैं। इस पार्टी में अब विचारधारा नहीं बची है। उन्होंने पद के लिए पार्टी छोड़ने का आरोप लगाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि उनको ना तो राज्यसभा, लोकसभा का टिकट चाहिए, न संगठन में कोई पद चाहिए। न ही मंत्री पद चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group