Sunday, September 24, 2023
Homeदेशआज शाम को खुलेंगे सभी स्कूल और मदरसे, छात्र लाइव देखेंगे Chandrayaan-3...

आज शाम को खुलेंगे सभी स्कूल और मदरसे, छात्र लाइव देखेंगे Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग

भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं. भारत का चंद्रयान-3 अब इतिहास रचने से कुछ घंटे दूर हैं. चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर जहां पूरे प्रदेश में पूजा और दुआवों का दौर जारी है तो वहीं उत्‍तरप्रदेश की योगी सरकार ने भी एक अहम फैसला लिया है. बुधवार शाम को उत्तरप्रदेश के सभी स्कूल और मदरसों को एक घंटे के लिए खोला जाएगा, ताकि छात्र चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख सकें.

शासन की तरफ से प्रदेश के सभी स्कूलों, मदरसों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए आदेश जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि बुधवार शाम 5.15 बजे से शाम 6.15 बजे तक सभी छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखेंगे. इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी नेभी मदरसों को निर्देश जारी किया है कि छात्रों के लिए चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाए.

महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से जारी सर्कुलर में सभी स्कूलों के प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि बुधवार शाम को एक घंटे 5.15 बजे से 6.15 बजे तक स्कूल खोला जाएगा. इस दौरान छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण करवाया जाएगा. इसके लिए छात्रों को भी स्कूल आने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देने के लिए कहा गया है. बता दें कि पहला मौका होगा जब प्रदेश में शाम को स्कूल खोले जाएंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments