Saturday, July 27, 2024
HomeदेशCovid-19 : सबसे खतरनाक नए वेरिएंट जेएन-1 ने भारत में दी दस्तक

Covid-19 : सबसे खतरनाक नए वेरिएंट जेएन-1 ने भारत में दी दस्तक

Covid-19-JN-1: जेएन-1 नाम यह वायरस कोविड का नया सब वेरिएंट हैं जिसने अमेरिका की चिंता बढ़ा रखी है। हमारे देश में भी केरल इसके कोविड वायरस के मामले सामने आ चुके हैैं। अमेरिका पहले से ही कोविड एक वेरिएंट एचवी-1 से पार नहीं पा सका है और अब यह नया वेरिएंट ने वहां एंट्री कर ली है। विशेषज्ञों की माने तो सर्दी के मौसम में कोविड जेएन-1 वेरिएंट के मामलों में तेजी वृद्धि हो सकती है। भारत हालांकि कोविड-19 का यह सब वेरिएंट जेएन-1 ने केरल के स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा रखी हैैं। कोविड का यह वेरिएंट जेएन-1 ने भारतीय जीनोम निगरानी को चकमा देकर केरल में दस्तक दे दी है। विशेषज्ञों ने भी इस मामले में अपनी चिंता जाहिर कर दी है। नेशनल इंडियन मेडीकल एसोसिएशन की कोविड टास्क फोर्स के वाइस प्रेसीडेंट डा. राजीव जयदेवन ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएन-1भारत में खासकर केरल राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों में जिम्मेदार हो सकता है। कोविड के जेएन-1 वेरिएंट के लक्ष्ण के बारे में बताया गया है कि इससे पीडि़त व्यक्ति में जल्दी थक जाना, नाक का पूरी तरह से जाम हो जाना, दस्त होना, सिर में दर्द और बुखार जैसे लक्ष्ण पाए गए हैैं। बताया जा रहा है कि केरल राज्य में सबसे अधिक 768 मामले कोविड के मामले पाए गये हैैं और भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 938 को पार कर चुकी है। कोविड का यह जेएन-1 वेरिएंट इंग्लैैंड, आइसलैैंड, फ्रांस होते हुए अमेरिका पहुंचा है और अब भारत के केरल पहुंच चुका है। अमेरिका के विशेषज्ञों ने इस वेरिएंट जेएन-1 को बहुत खतरनाक बताया है जिसे पर वैक्सीन का कोई असर नहीं हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments