Sunday, September 24, 2023
Homeदेशग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, कई लोग बुरी...

ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, कई लोग बुरी तरह जख्मी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई है। जान बचाने के लिए कुछ लोग मॉल की तीसरी मंजिल से कूद गए हैं। कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना है। मॉल से कूदने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. फ़िलहाल सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने और लोगों का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके के गौर सिटी वन फर्स्ट एवेन्यू में गुरुवार को गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। प्लाजा में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्टूडियो में 5 लोग थे। एक लड़की और एक लड़का जान बचाकर नीचे कूद गए। लड़के के भी ग्रिल से टकराने के कारण चोट लगी है। लड़की भी चोटिल है। बाकी तीन लोगों की दम घुटने से हालत बिगड़ने की जानकारी है।

वहीं दूसरी तरफ 170 से अधिक प्लाजा में शॉप हैं। तीसरी मंजिल पर जहां एनिमेशन का काम करने वाले स्टूडियो में आग लगी है। वहां आसपास की शॉप में भी नुकसान हुआ है। स्टूडियो पूरी तरह जल गया है। स्टूडियो में एंट्री गेट के पास एसी लगा हुआ था। लकड़ी के गेट में आग लग गई। जिसके बाद युवक और युवती जान बचाकर खिड़की से नीचे कूद गए।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत-बचाव के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित उपचार देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments