Saturday, July 27, 2024
Homeदेशसरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, किस धर्म की कितनी आबादी

सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, किस धर्म की कितनी आबादी

Bihar caste census: बिहार सरकार ने जातीय आधारित जनगणना का डेटा जारी किया है। बिहार सरकार की ओर से कराई गई जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि कौन सी जाति की कितनी आबादी है। 2 अक्टूबर सोमवार यानी आज मुख्य सचिव समेत कई अफसरों ने इसकी रिपोर्ट देते हुए कहा कि बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इसमें खुलासा हुआ कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) राज्य की कुल आबादी का 63 प्रतिशत है। बिहार के विकास आयुक्त विवेक सिंह की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें से 36 प्रतिशत के साथ EBC सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है।

सर्वे में यह भी कहा गया है कि OBC ग्रुप में शामिल यादव कम्युनिटी प्रदेश की कुल आबादी का 14.27 फीसद है। राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इसी कम्मयुनिटी से ताल्लुक रखते हैं। राज्य में जनसंख्या के मामले में यह कम्युनिटी सबसे ज्यादा है। बिहार सरकार ने राज्य में जाति आधारित गणना का हुक्म पिछले साल तब दिया गया था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कयादत वाली केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया था कि वह आम जनगणना के हिस्से के तौर पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा दूसरी जातियों की गणना नहीं कर पाएगी।

बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि कौन सी जाति की कितनी आबादी है। बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातीय आधारित गणना (Bihar Caste based census report) की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्‍य में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है।

  • पिछड़ा वर्ग-27.12 फीसदी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग-36.01 फीसदी
  • अनुसूचित जाति-19.65 फीसदी
  • अनुसूचित जनजाति-1.68 फीसदी
  • सामान्य वर्ग 15.52 फीसदी

बिहार में किस धर्म की कितनी आबादी ?

  • हिन्दू- 81.99%
  • मुस्लिम- 17.70%
  • ईसाई-.05%
  • सिख- .01%
  • बौद्ध-.08%

किस जाति की कितनी आबादी?

  • ब्राह्मण- 3.67%
  • राजपूत- 3.45%
  • भूमिहार- 2.89%
  • कायस्थ – 0.60%
  • यादव – 14.26 %
  • कुशवाहा – 4.27
  • कुरमी- 2.87%
  • तेली- 2.81%
  • मुसहर- 3.08%
  • सोनार-0.68%
  • मल्‍लाह 2.60%
  • बढ़ई- 1.4%
  • कुम्हार- 1.4%
  • पासी- 0.9%
  • धोबी- 0.8%
  • मोची,चमार,रविदास- 5.2%

गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना की रिपोर्ट (Bihar Caste based census report) जारी होने के बाद टीम को दी बधाई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करे। ये रिपोर्ट लोगों में भ्रम फैला रही है। नीतीश-लालू को अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए। ये बताएं कि कितने लोगों को नौकरी दी। लोगों को नौकरी देने का रिपोर्ट कार्ड जारी होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments