Sunday, June 4, 2023
Homeदेशआने वाले 6 दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश और...

आने वाले 6 दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर रहेगा 

नई दिल्ली । उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। तापमान औसत से अधिक पहुंच चुका है। हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश और आंधी तूफान से लोगों को कुछ राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान बारिश व आंधी-तूफान का दौर आएगा। इसके अलावा, दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस हिसाब से अगले छह दिनों तक विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12-14 मार्च, पंजाब में 12 और 13 मार्च, पश्चिमी राजस्थान में 12 से 13 मार्च और पूर्वी राजस्थान में 13 मार्च को बारिश व आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, गुजरात में 12-14 मार्च, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13-16 मार्च और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 14-16 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 15-17 मार्च के दौरान बारिश की संभावना जारी की गई है। नॉर्थवेस्ट भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ जाएगा। पश्चिमी भारत के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group