Saturday, July 27, 2024
HomeदेशIndian Passport 2024: दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के जा...

Indian Passport 2024: दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय, देखें पूरी लिस्ट

Indian Passport : भारत के पासपोर्ट की ताकत दुनिया में तेजी से बढ़ रही है और अब भारत के लोग पहले से ज्यादा देशों का वीजा-फ्री एक्सेस पा सकते हैं। आज ही जारी हुई नई रैंकिंग के मुताबिक भारत का पासपोर्ट दुनिया में 80वें स्थान पर आता है। यही नहीं भारत के पासपोर्ट की अब यह ताकत है कि देश के नागरिक दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के ही जा सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक पाकिस्तान के पासपोर्ट की हालत पतली है और वह दुनिया में नीचे से चौथे स्थान पर आता है। वहीं भारतीय नामी देशों में बिना वीजा के ही जा सकते हैं। वहीं दुनिया के टॉप 6 देश ऐसे हैं, जिनके पासपोर्ट धारी 194 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।

62 देशों का मिल रहा वीजा-फ्री एक्सेस

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के ताजे संस्करण में भारतीय पासपोर्ट को उज्बेकिस्तान के साथ 80वें स्थान पर रखा गया है। अब भारत के लोग 62 देशों का वीजा-फ्री एक्सेस पा सकते हैं। उन देशों में भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बारबाडोस, थाईलैंड, जॉर्डन, मलेशिया, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस और इंडोनेशिया आदि शामिल हैं।

इन देशों में वीजा ऑन अराइवल

कई ऐसे भी देश हैं, जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही है। वीजा ऑन अराइवल की सुविधा वाले देशों में कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, म्यामां, तिमुर-लेस्टे, ईरान, बोलीविया, बुरुंडी, केप वेर्डे आइलैंड्स, कोमोरो आइलैंड्स, जिबूती, गाबोन, मेडागास्कर, सेशेल्स, मॉरिटेनिया, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन, सोमालिया, समोआ, तंजानिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं। इससे पहले 2023 में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग 83 थी। अब 2024 में भारत के बाद हेनली पासपोर्ट इंडेक्स पर भूटान, चाड, मिस्र, जॉर्डन, वियतनाम, म्यांमार, अंगोला, मंगोलिया, मोजाम्बिक, ताजिकिस्तान, मेडागास्कर, बुर्किना फासो, कोटे डी आइवर, इक्विटोरियल गिनी, सेनेगल, अल्जीरिया, कंबोडिया और माली जैसे देशों का स्थान है।

सबसे ताकतवर इन देशों के पासपोर्ट

सबसे ताकतवर पासपोर्ट की बात करें तो फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन टॉप पर हैं। इन देशों के लोग बिना वीजा के 194 देश जा सकते हैं। उनके बाद 193 देशों के वीजा-फ्री एक्सेस के साथ फिनलैंड, स्वीडन और दक्षिण कोरिया का स्थान है। ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड के पासपोर्ट 192 देशों के वीजा-फ्री एक्सेस के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

सबसे नीचे अफगानिस्तान

वहीं सबसे नीचे अफगानिस्तान आता है, जहां के नागरिक सिर्फ 28 देशों में ही बिना वीजा के जा सकते हैं। इसके अलावा सीरिया के लोग 29 और इराक के लोग 31 देशों में जा सकते हैं। वहीं नीचे से चौथे नंबर पर आने वाले पाकिस्तान के लोग महज 34 देशों में ही बिना वीजा के एंट्री पा सकते हैं। दुनिया के 10 सबसे खराब रैंकिंग वाले पासपोर्ट वाले देशों में नेपाल, फिलिस्तीन, सोमालिया, यमन, इराक, सीरिया, अफगानिस्तान, इराक, पाकिस्तान और लीबिया शामिल हैं।

दुनिया के कुल 6 देश ही ऐसे

दुनिया के कुल 6 देश ही ऐसे हैं, जहां के लोग पूरे विश्व के 194 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। इन देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन शामिल हैं। इन देशों के बाद दूसरे नंबर पर फिनलैंड, साउथ कोरिया और स्वीडन आतेहैं। वहीं तीसरे पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड आते हैं। इस इंडेक्स में बेल्जियम, लग्जमबर्ग, नॉर्वे, पुर्तगाल और युनाइटेड किंगडम चौथे स्थान पर हैं। इन देशों के नागरिक कुल 191 देशों का दौरा कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments