Saturday, July 27, 2024
Homeदेशखत्म हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन

खत्म हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन

नवी मुंबई में चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन अब समाप्त हो गया है। जानकारी मिली है कि मनोज जरांगे ने कहा है कि वह अपना प्रदर्शन और आंदोलन समाप्त कर रहे हैैं। उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि हमारी सभी मांगें सरकार द्वारा मान ली गई हैैं। यहां आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जरांगे से नवी मुंबई में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोज जरांगे को जूस पिलाया और जरांगे से चर्चा की। इसके बाद मनोज जरांगे ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। जरांगे ने इस बात पर संतोष व्यक्त करते हुआ कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के लोगों के उन सभी रिश्तेदारों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी के लिये एक अधिसूचना भी जारी है कि जिनका रिकार्ड में उनका कुनबी जाति से जुड़ा होना पाया गया है। उन्होंने नवी मुंबई के वाशी में यह घोषणा की। वह शुक्रवार रात को वाशी पहुंचे थे और वह एवं उनके हजारों समर्थक रात भर वहीं रहे। ऐसी संभावना है कि एकनाथ शिंदे और जरांगे वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। जरांगे ने शुक्रवार को एक नई मांग करते हुए कहा था कि जब तक आरक्षण का लाभ पूरे मराठा समुदाय को नहीं मिल जाता तब तक महाराष्ट्र सरकार अपनी मुफ्त शिक्षा नीति में संशोधन करके इस समुदाय के सभी लोगों को इसका लाभ दे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए 37 लाख कुनबी प्रमाणपत्रों का आंकड़ा मांगा है। कुनबी एक कृषक समुदाय है जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है और जरांगे मराठा समुदाय के सभी लोगों के लिए कुनबी प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments