Saturday, July 27, 2024
HomeदेशMask Adhar Card : आधार कार्ड जोखिमों को कम करने का नया...

Mask Adhar Card : आधार कार्ड जोखिमों को कम करने का नया कदम, कैसे करें उपयोग

Mask Adhar Card : आधार कार्ड एक भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र है जो भारतीय नागरिकों की पहचान और पते को सत्यापित करने के लिए जारी किया जाता है। यह आईडेंटिटी प्रूफ के रूप में काम करता है और इसे भारतीय सरकार द्वारा आधार कार्ड अधिनियम 2016 के तहत जारी किया गया है। आधार कार्ड में व्यक्ति की नाम, आधार संख्या, फोटो, पता और बायोमेट्रिक डेटा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसका उपयोग विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं में पहचान के लिए, बैंक खातों खोलने में, सब्सिडी लाभ के लिए, वोटर आईडी बनाने में और अन्य कई स्थितियों में किया जा सकता है। आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल की संभावना बढ़ने के कारण, केंद्र सरकार ने मास्क आधार कार्ड का उपयोग सुझाया है। इसे लेकर केंद्र सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है।

आधार की गलत इस्तेमाल से बचाव के लिए सरकार की सलाह मास्क आधार कार्ड

आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल की संभावना बढ़ने के कारण, केंद्र सरकार ने मास्क आधार कार्ड का उपयोग सुझाया है। इसे लेकर केंद्र सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसे सभी आधार कार्ड यूजर को मान लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल सरकार की तरफ से यूजर्स को मास्क आधार इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में सबसे पहला सवाल उठता है कि आखिर मास्क आधार कार्ड क्या है? मास्क आधार कार्ड एक 12 डिजिट का आईडी नंबर है जिसे बिना किसी जोखिम में साझा किया जा सकता है। यह आधार की प्राइवेसी को संरक्षित रखता है और फ्रॉड की संभावना को कम करता है। मास्क आधार किसी यूजर की पर्सनल डिटेल को उजागर नहीं करता है। इसमें आधार की शुरुआती 8 डिजिट हाइड रहती हैं। केवल आखिरी की 4 डिजिट ही दिखती हैं। इसका इस्तेमाल पूरी तरह से सभी जगह मान्य है। इससे फ्रॉड की संभावना बेहद कम हो जाती है। इसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

मास्क आधार कार्ड: सुरक्षित आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • 1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल आधार वेबसाइट पर विजिट करना होगा। या फिर आप सीधे https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • 2. इसके बाद आपको 12 डिजिट आधार नंबर दर्ज करना होगा।फिर आपको I want a masked Aadhaar ऑप्श को सेलेक्ट करना होगा।
  • 3. इसके बाद कैप्चा वेरिफिकेशन कोड डालना होगा, जिससे वेरिफिकेशन प्रॉसेस पूरा होगा।
  • 4. इसके बाद आपको एक ओटीटी भेजना होगा।
  • 5. इसके बाद आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • 6. इसके बाद ई आधार कार्ड कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments