महंगाई की नई मार: पेट्रोल-डीजल फिर 2 रुपए महंगा, दिल्ली में ₹102 तो कोलकाता में ₹113 पहुंचा भाव

0
4

नई दिल्ली: आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले दो हफ्तों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इस बार पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। इस नई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम (प्रति लीटर)

देश के अलग-अलग बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें अब इस प्रकार हैं:

  • कोलकाता: 113.51 रुपये

  • पटना: 113.5 रुपये

  • जयपुर: 113.4 रुपये

  • मुंबई: 111.21 रुपये

  • बेंगलुरु: 110.6 रुपये

  • भुवनेश्वर: 108.8 रुपये

  • दिल्ली: 102.12 रुपये

  • नोएडा / लखनऊ: 101.9 रुपये

  • चंडीगढ़: 101.5 रुपये

प्रमुख शहरों में डीजल के नए दाम (प्रति लीटर)

दाम बढ़ने के बाद देश के मुख्य शहरों में डीजल अब इस रेट पर बिक रहा है:

  • हैदराबाद: 103.8 रुपये

  • भुवनेश्वर: 100.6 रुपये

  • कोलकाता: 99.8 रुपये

  • चेन्नई: 99.6 रुपये

  • पटना: 99.5 रुपये

  • बेंगलुरु: 98.5 रुपये

  • जयपुर: 98.4 रुपये

  • मुंबई: 97.8 रुपये

  • गुड़गांव / नोएडा / लखनऊ: 95.4 रुपये

  • नई दिल्ली: 95.2 रुपये

  • चंडीगढ़: 89.5 रुपये