Sunday, September 8, 2024
Homeदेशराजस्थान के जालौर में गरजे पीएम, कहा- कांग्रेस की पतंग उड़ने से...

राजस्थान के जालौर में गरजे पीएम, कहा- कांग्रेस की पतंग उड़ने से पहले ही कट गई

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के जालौर में आज चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार और इंडिया एलाइंस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, जिस पार्टी के कभी 400 सांसद जीते थे, आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। आज कांग्रेस की हालत ये है कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। 

मोदी ने कहा कि भाजपा और जालोर सिरोही की रिश्ता बहुत खास है। आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बार भी जालोर सिरोही यही कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार।

पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए।

कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। 

कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं। अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश को चला सकता है क्या? आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वो खुद है। कांग्रेस ने देश पर 60 वर्षों तक राज किया। 

इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया। इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया। इन्हीं पापों की सजा देश उनको दे रहा है।

जिस पार्टी के कभी 400 सांसद जीते थे, आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। आज कांग्रेस की हालत ये है कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। इन्होंने अवसरवादी इंडी अलायंस बना लिया है, जिसकी पतंग उड़ने से पहले ही कट गई है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group