फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा सवाल: ‘क्या उन पर दबाव डाला गया था?’

0
5

नई दिल्ली|  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फॉर्म-6 को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पूछा है कि फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर आदेश आखिर किसने दिया? सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा है कि फॉर्म-6 में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया है, जिस पर चुनाव आयोग के आयुक्तों ने भी आपत्ति जताई है।

टीसीएस (TCS) की भूमिका पर सवाल

राहुल गांधी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, 'चुनाव आयोग में किसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को यह बदलाव करने का आदेश दिया? टीसीएस में किसने इस पर हस्ताक्षर किए? क्या ऐसा करने के लिए टीसीएस पर कोई दबाव डाला गया था?'