Sunday, May 19, 2024
Homeखबरेंमधुमक्खियों का हमला, पांच गंभीर, दाह संस्कार करने गए लोग शव छोड़कर...

मधुमक्खियों का हमला, पांच गंभीर, दाह संस्कार करने गए लोग शव छोड़कर भागे

सिहोर। सिहोर जिले में मधुमक्खियों के हमले से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मधुमक्खियों की दहशत इतनी थी कि दाह संस्‍कार करने गए लोग शव छोडकर भाग दिए। खबर के मुताबिक इछावर जनपद के ग्राम ब्रिजिश नगर में शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिय । अचानक हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और वे मधुमक्‍खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागन लगे। सूत्रों के मुता‍बिक शव यात्रा में लगभग 150 से 200 लोग शामिल थे। इनमें से लगभग 50 से ज्‍यादा ब 50 से ज्यादा लोगों को मुधमक्खियों ने डंक मारा। इनमें से चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।कुछ लोग तो मधुमक्खियों के डर से श्मशान के बाहर से ही निकल गए। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला इतना खतरनाक था कि शवयात्रा में शामिल लोग शव को अकेला छोड़कर भाग गए। कुछ समय बाद मृतक के परिवार के लोग श्मशान पहुंचे और शव का दाह संस्कार किया। जानकारी के मुताबिक ग्राम ब्रिजिश नगर के पूर्व सरपंच राम सिंह वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया था। गांव के सभी लोग उनकी शव यात्रा लेकर श्मशान घाट पहुंचे। वहां पर एक पीपल के पेड़ में लगी हुई मधुमक्खी अचानक उड़ने लगी। लोगों ने श्मशान में शव रखा ही था कि मधुमक्खियों ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। जो लोग पीछे और श्मशाम के गेट के बाहर थे, वे उल्टे पांव भागे, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। करीब 50 लोगों को मधुमक्खी ने डंक मारा।

ग्रामीणों का मधुमक्खियों ने पीछा किया

लोगों ने बताया कि मधुमक्खियों ने ग्रामीणों का पीछा किया और गांव के बाजार तक आ गई। कुछ देर के लिए बाजार के लोग भी मधुमक्खी से परेशान रहे। जब मधुमक्खियां शांत हुई तो परिवार के लोगों ने वापस श्मशान पहुंचकर दाह संस्कार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments