भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर बडा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को उज्जैन में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने वास्तव में महुआ खाकर जनता को अपने शौक बता दिए हैं। महुआ के प्रति इतना प्रेम रखने की जगह राहुल गांधी शायद देश की जनता से इतना लगाव और अपनी पार्टी से प्रेम रखते तो आज देशभर में कांग्रेसी इतनी बडी संख्या में भाजपा में नहीं आते। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को अगर महुंआ बीनना और खाना ही है तो हम उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा परिवार लगातार बढता जा रहा है। जो भी देशवासी कांग्रेस छोडकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा है उसका हम स्वागत करते हैं। बीजेपी एक परिवार की तरह है जहां हर कोई सुरक्षित और खुश रहता है। यही वजह है कि कांग्रेस के नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। राहुल गांधी को जनता ने नेता नहीं चुना है और न ही वह कांग्रेसियों के नेता हैं। राहुल गांधी देश की राजनीति के लायक नहीं हैं। वे जबरदस्ती के नेता बने हैं, उन्हें राजनीति छोड देनी चाहिए। उज्जैन में लोकशक्ति भवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, अजनार के कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह, जोबट के आनंद भाई शाह, आईटी सेल प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस शुभम पाटीदार, मुंदडी ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में कांग्रेस का सफाया हो रहा है। मध्य प्रदेश में तो कांग्रेस की यह स्थित है कि कोई भी इस पार्टी में रहना पसंद नहीं कर रहा