Home Blog Page 4889

आईलैशेज कर्लर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान..

0

हर लड़की चाहती है कि उसकी आंखें पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आईलाइनर अप्लाई करने के अलावा आईलैशेज को हाइलाइट करने के लिए गर्ल्स आई कर्लिंग का भी इस्तेमाल करती हैं। ट्विस्टेड लैशेज आपकी आंखों की खूबसूरती को ही हाईलाइट नहीं करती बल्कि इससे आपकी ओवरऑल खूबसूरती भी ज्यादा निखरकर सामने आती है। आइए, जानते हैं आपको आईलैश कर्लर का यूज करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

आंखों के हिसाब से कर्लर चुने – हर किसी की पलकें अलग होती हैं, एक व्यक्ति के लिए काम करने वाला कर्लर आपके लिए काम नहीं कर सकता है। यह समझना जरूरी है कि आपकी पलकों को क्या चाहिए, इसलिए कर्लर चुनते समय अपनी आंखों के आकार और लैश की लंबाई को ध्यान में रखें। 

 हर बार साफ करें- अपने आईलैश कर्लर को अपनी मेकअप किट में रखने से पहले इसे धोकर साफ कर लें। मेकअप रिमूवर वाइप्स भी आपके आईलैश कर्लर से मस्कारा हटाने का एक बेहतरीन तरीका है। पूरी तरह से सफाई करके इसे सुखाकर ही रखें।

मस्कारा लगाने से पहले अपनी पलकों को कर्ल करें- हमेशा अपनी पलकों को पहले कर्ल करें, फिर मस्कारा लगाएं। इससे उल्टा दोहराने से लैश कर्लर गंदा हो सकता है, जिससे आपकी पलकें टूट सकती हैं क्योंकि मस्कारा उन्हें सख्त कर देता है। 

ऊपर की ओर कर्ल करना याद रखें- लोग अक्सर अपने आईलैश कर्लर को अपनी पलकों पर दबाना और धीरे-धीरे कर्लर को ऊपर उठाना भूल जाते हैं, लेकिन यह एक जरूरी स्टेप कदम है जिसे आपको छोड़ना नहीं चाहिए। यह आपकी लैशेज को कुछ कर्ल और एक इंस्टेंट लैश लिफ्ट देगा, साथ ही उनके कर्ल को लंबे समय तक बनाए रखेगा।

कढ़ी में खट्टापन लाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…

0

कढ़ी चावल के शौकीन लोग हर वीकेंड बस यही रेसिपी खाने की डिमांड करते हैं। पंजाबी परिवारों में तो यह डिश बेहद शौक से बनाई जाती है। लेकिन थाली में परोसी गई कढ़ी अगर स्वाद में खट्टी नहीं होती तो इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता। यही वजह है कि कढ़ी बनाने के लिए हमेशा खट्टी दही का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हमेशा घर में कढ़ी बनाने के लिए खट्टी दही मौजूद हो यह जरूरी नहीं होता है। ऐसे में आप बिना खट्टी दही इस्तेमाल किए भी आप कढ़ी में खटास बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे..

इमली का पानी- कढ़ी में खट्टापन लाने के लिए कढ़ी बनाते समय उसमें इमली के पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी में इमली भिगोकर रख दें। जब कढ़ी पक कर हल्की गाढ़ी होने लगे तो उसमें इमली का पानी मिक्स कर दें। ऐसा करने से कढ़ी में खट्टापन आ जाएगा।

नींबू का रस- कढ़ी बनाते समय अगर उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल दी जाएं तो कढ़ी खट्टी बनती है। इसके लिए सबसे पहले आप अपनी रेसिपी के अनुसार कढ़ी बना लें। जब कढ़ी पक कर तैयार हो जाए तो गैस बंद करने से कुछ मिनट पहले नींबू का रस कढ़ी में मिला दें। ऐसा करते समय गैस का फ्लेम लो ही रखें वर्ना कढ़ी फट सकती है। 

टमाटर का गूदा- कढ़ी को पकाने के लिए जब आप उसे गैस पर रखेंगे तो आप उसमें 2 से 3 टमाटर कद्दूकस करके उसका गूदा कढ़ी में मिक्स कर दें।10 से 15 मिनट तक कढ़ी को अच्छी तरह पकाने के बाद आप जिस तरह कढ़ी में छौंका लगाते हैं लगा दें। ऐसा करने से ना सिर्फ कढ़ी में खट्टापन आएगा बल्कि यह बेहद टेस्टी भी बनेगी। 

 

भूख और स्वाद दोनों बढ़ा देगा प्याज का अचार, जाने रेसिपी…  

0

आज तक आपने भोजन के साथ प्याज को सलाद में खाया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज से चटपटा अचार भी बनाया जा सकता है। यह अचार बेहद टेस्टी होता है  और बड़ी आसानी से बन भी जाता है। तो आइए  जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी प्याज का अचार। 

सामग्री-
1 किलो – छोटी प्‍याज
10 चम्‍मच सरसों पाउडर
3 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
2 नींबू के रस
4 चम्‍मच अमचूर
5-6 चम्‍मच नमक
1 1/2 कप तेल
1 चम्‍मच काला नमक

प्याज का अचार बनाने की विधि- 
प्याज का अचार बनाने के लिए सबसे पहले प्‍याज को छीलकर उसके चार टुकडे़ कर लें। इन्‍हें खूब सारे नमक और नींबू के रस में अच्‍छी तरह से लपेट कर करीब 4 घंटों के लिए अलग रख लें। उसके बाद एक साफ कांच का जार लेकर उसमें तेल, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, प्‍याज, बाकी मसाले और नींबू का रस और बाकी बचा हुआ तेल ऊपर से डालते हुए नमक भी डाल दें। अब जार को बंद करके करीब 12 दिनों तक अलग रख दें। जब प्‍याज गल जाए तो समझ जाएं कि प्याज का अचार सर्व करने के लिए तैयार है। 

 

 

 मशहूर सिंगर उदित नारायण को आया हार्ट अटैक? जाने पूरी सच्चाई..

0

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण को हार्ट अटैक आया है? इस खबर ने इंडस्ट्री फैंस को हैरत में डाल दिया है। आखिर पूरी सच्चाई क्या है? रिपोर्ट्स के मुताबिक कल रात से ही सोशल मीडिया पर उदित नारायण को हार्ट अटैक आने की पोस्ट्स सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस खबर को लेकर सिंगर के मैनेजर ने अपडेट दिया है। 

उदित नारायण की हार्ट अटैक आने की खबर से उनके फैंस विचलित हो गए हैं और वह अपने फेवरेट सिंगर की मौजूदा हाल और उनकी मौत की खबर का पूरा सच जानने के लिए बेचैन हैं। लेकिन सिंगर के फैंस को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उदित नारायण के मैनेजर ने इन खबरों को सरासर गलत करार दिया है। उन्होंने सिंगर को हार्ट अटैक आने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि कल रात से ही उनके पास ढेरों फोन कॉल्स आ रहे हैं। मैनेजर ने कहा कि  कल रात को ही उनकी उदित से इस बारे में बात हुई और वह भी इस तरह की फेक न्यूज फैलने से काफी परेशान हैं। मैनेजर ने सिंगर के बिलकुल स्वस्थ होने की पुष्टि की है। 

उदित नारायण के हार्ट अटैक की अफवाह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड मे बनी हुई है। इस खबर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई फेक मैसेज वायरल हो रहे हैं। आखिर कौन है इस तरह की झूठी खबर को फैलाने के पीछे जिम्मेवार? इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन एक खास जानकारी जरूरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस फोन नंबर से ये फेक न्यूज फैलाई जा रही है वो नंबर नेपाल का है। इस फोन नंबर के आगे नेपाल का कोड लगा है। 

52 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी हुई सस्ती…

0

सर्राफा बाजार में आज, गुरुवार को सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 6 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोना 716 रुपए महंगा होकर 51,792 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी की बात करें तो इसमें आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 140 रुपए सस्ती होकर 60,894 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि, बीते दिनों इसकी कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली थी।

त्योहारों में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गोल्ड मार्केट भारत में सोने की थोड़ी कमी पैदा हो सकती है। ऐसे में पीक-डिमांड सीजन में खरीदारों को भारी प्रीमियम चुकाना पड़ सकता है। इसके चलते धनतेरस, दिवाली और शादियों के लिए गोल्ड खरीदने वालों को ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं।

देश में 16 बैंकों को गोल्ड इम्पोर्ट की अनुमति
एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, एचडीएफसी, इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, ICICI, इंडसइंड, इंडियन ओवरसीज बैंक, कोटक महिंद्रा, करूर वैश्य बैंक, PNB, RBL, SBI, यूनियन बैंक और यस बैंक।

बड़ा हादसा: प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे 3 लोगों की मौत..

0

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में देवी मां की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे 3 लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।

जानकारी के अनुसार सभी लोग नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर स्थित देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे। घटना सुमेदा गांव के पास बुधवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन ने नईगढ़ी और मऊगंज से 12, 108 वाहन मौके पर भेजे और घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने यहां तीन घायलों राजेश कुशवाहा, निवासी चद्रमौली गांव, अश्विनी पटेल, निवासी चद्रमौली गांव, रामू जगर, निवासी चद्रमौली गांव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 10 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मऊगंज SDOP नवीन दुबे ने बताया कि कुछ घायलों को मऊगंज अस्पताल और गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि रात 2:30 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। घायलों के इलाज के लिए रात में ही डॉक्टर्स  की टीम को बुला लिया गया था।

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए BJP रच रही ‘चक्रव्यूह’…

0

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को एक साल का समय बचा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने आ रहे हैं, पीएम के दौर के ठीक 5 दिन बाद 16 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह भी प्रदेश आने वाले हैं। इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी मध्यप्रदेश पहुंचेंगी। बड़े नेताओं के दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में श्री महाकाल कॉरीडोर का लोकार्पण करेंगे। 800 करोड़ के बजट से दो चरणों में महाकाल मंदिर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रथम चरण का काम पूरा हो गया है। लोकार्पण कार्यक्रम की उज्जैन में तैयारी तेजी से चल रही है। इस कार्यक्रम के पांच दिन बाद ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह ग्वालियर में उड्डयन मंत्रालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां पर शाह ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन शाह मेडिकल की पढ़ाई में हिंदी विषयों की शुरुआत करेंगे। तीन विषयों एनाटॉपी, फिजियोलॉजी और बायो कैमिस्ट्री का सेलेब्स हिंदी में तैयार है। 

प्रदेश में 2023 को लेकर संगठन के बड़े पदाधिकारियों के दौरे भी शुरू हो गए है। हाल ही में रातापानी में बीजेपी मध्यप्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में 2023 चुनाव की रणनीति को लेकर अहम निर्णय लिए गए।

बता दें, 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से बीजेपी ने दोबारा सरकार बना ली। अब बीजेपी 2023 की जीत के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

बारिश की भेंट चढ़ा मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा रावण…

0

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में इस साल प्रदेश के सबसे बड़े रावण दहन की तैयारी की गई थी, लेकिन बारिश के चलते रावण भीग गया और रावण के पुतले को करीब 25 से 30 लीटर पेट्रोल डालकर जलाना पड़ा।

दरअसल छतरपुर की लाल कड़क्का रामलीला समिति ने रामलीला मंचन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर इसे यादगार बनाने के लिए 125 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कराया था। जो कि मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा रावण था। रावण के इस पुतले को सवा महीने में 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से तैयार किया गया था। काफी मेहनत से बने इस रावण को जहां तकनीकी दिक्कतों के चलते कानपुर से बुलाई गई विशेष क्रेन की मदद से खड़ा किया गया वहीं, इसे बारिश के चलते जला भी नहीं सके। 

जब राम रावण युद्ध के बाद रावण दहन की बारी आई तो रावण को क्रेन की मदद से धीरे-धीरे नीचे जमीन पर लिटाया गया और फिर उसमें आग लगाई गई। प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण जिलेभर के लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र था, लेकिन वह इसे जलता नहीं देख सके और दशहरे का सारा मजा किरकिरा हो गया। रावण दहन देखने के लिए लोग बारिश में भी खड़े रहे, लेकिन भीग जाने के चलते रावण को जलाने में काफी मुश्किलों की सामना करना पड़ा, बाद में इसे जमीन पर लिटाकर पेट्रोल की सहायता से जलाया गया। रावण में आतिशबाजी के लिए अलग से पटाखे लगाए गए थे, जिससे हादसा होने की आंशका भी थी, हालांकि राहत की बात ये रही किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

पॉपुलर कॉमेडियन पराग कंसारा का निधन…

0

पॉपुलर कॉमेडियन रहे पराग कंसारा का निधन हो चुका है। पराग को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन से पहचान मिली थी। पराग के निधन की खबर कॉमेडियन सुनील पाल ने दी है। सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर पराग के निधन की दुखद खबर साझा की है। उन्होंने वीडियो में कहा, कॉमेडी की दुनिया से एक और दिल दहलाने वाली खबर आई है। हमारे लाफ्टर चैलेंज के छंठवें साथी पराग कंसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो हर बात को उल्टा सोच बोलकर हमें खूब हंसाते थे। पराग भाई अब दुनिया में नहीं हैं। क्या हो रहा है ये।

आगे सुनील पाल ने कहा, कॉमेडी की दुनिया को पता नहीं किसकी नजर लग गई है। जो लोग सबको हंसाते हैं उनके और उनके परिवार के साथ ऐसा क्यों हो रहा है। कुछ दिन पहले राजू श्रीवास्तव जी को हमने खोया। उनका सदमा अब भी है। हमें यकीन नहीं होता। लोग उनकी बातें याद करके हंसते हैं, लेकिन फिजिकली वो हमारे बीच नहीं हैं। उनसे पहले भाबीजी घर पर हैं के दीपेश भान, बहुत कम उम्र में लोगों को हंसाते-हंसाते लोगों को रुला गए। अभी चार दिन पहले मेरे अच्छे दोस्त और कॉमेडियन जीतू गुप्ता के सुपुत्र का निधन हुआ था। कुछ दिन पहले हास्य कवि अशोक सुंदरानी जी चल बसे, अंनंत श्री जी चल बसे। कॉमेडी जगत में बहुत नुकसान हो रहा है।

बता दें कि पराग कंसारा ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में पराग जीत तो नहीं सके, हालांकि उन्हें देशभर में खूब पसंद किया गया। इसके बाद पराग कॉमेडी का किंग शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बॉलीवुड छोड़ने का किया ऐलान

0

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया है। मंदाना ने ये फैसला मीटू के आरोपों में फंसे फिल्ममेकर साजिद खान को बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल कराए जाने के बाद लिया। साजिद को बिग बॉस में शामिल करने का फैसला मंदाना समेत कई एक्ट्रेसेस को पसंद नहीं आ रहा है। मंदाना ने मीटू मूवमेंट के दौरान साजिद पर सेक्शुयल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में मंदाना ने साजिद के बिग बॉस शो में हिस्सा लेने पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि वह अब एक ऐसे इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती हैं जहां महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। मंदाना ने यह भी कहा कि वह इस बात से बिल्कुल हैरान हैं कि साजिद को अपने ऊपर लगे आरोपों से थोड़ा भी फर्क नहीं पड़ रहा है।

मंदाना ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा "लोगों के लिए जिंदगी ऐसी हो गई है कि अगर किसी चीज से फायदा मिल रहा है या पैसे मिल रहे हैं तो उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता। इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां कोई किसी की मां है, बॉयफ्रेंड है या गर्लफ्रेंड या पति है। ये कुछ ऐसा है कि तुम मुझसे मतलब निकालो मैं तुमसे मतलब निकालूंगा।"

इस ईरानी एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पिछले सात महीनों में किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम नहीं किया है – "मैं बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती क्योंकि मैं ऐसे इंडस्ट्री से नहीं जुड़ना चाहती जहां महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि पिछले रियलिटी शो में हिस्सा लेने की फीस उन्हें अब तक मिली है। इन सब के बीच मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी प्राइवेट कर दिया है।

बता दें कि मंदाना बिग बॉस के नौवें सीजन में नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह फिल्म रॉय, भाग जॉनी, क्या कूल हैं हम 3 और मैं और चार्ल्स जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group