Home Blog Page 4897

मालदीव वेकेशन से रश्मिका मंदाना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

0

साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। जहां वे क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। शुक्रवार यानी 7 अक्टूबर को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। रश्मिका के साथ एक्टर विजय देवरकोंडा को भी देखा गया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों मालदीव में वेकेशन मनाने जा रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। रश्मिका की फोटो के सामने आने के अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि विजय कहां हैं?

इस फोटो में एक्ट्रेस खूबसूरत गाउन में नजर आ रही है। वाइट और पिंक कलर की डीप नेक वाली फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में एक पूल के बगल में बैठी हैं और एक्ट्रेस के पीछे समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा रहा है। इस फोटो के साथ साथ उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी मालदीव की खूबसूरत झलक शेयर की है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर यूजर्स 'विजय देवरकोंडा को लेकर सवाल कर रहे हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में एक साथ नजर आ चुके हैं। विजय ने रोमांस की अफवाहों को और हवा तब दी थी। करण जौहर के शो में विजय ने कहा था कि- हमने अपने जीवन के शुरुआती दौर में एक साथ दो फिल्में की हैं। वह बहुत प्यारी हैं और मैं वास्तव में उनसे प्यार करता हूं। हम वास्तव में अच्छे दोस्त हैं। हम फिल्मों के माध्यम से हम बहुत सारे उतार-चढ़ाव समेत बहुत कुछ साझा करते हैं, इससे एक बंधन बनता है। हालांकि, इनके बीच असल में क्या चल रहा है, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 

पैटरनिटी लीव पर जाएंगे अभिनेता रणबीर कपूर

0

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन दोनों ही लंबे समय से फिल्म ब्रह्मास्त्र और अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार काम में व्यस्त थे। प्रेग्नेंसी में भी आलिया भट्ट ने फिल्म के ज्यादातर प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की और यहां तक कि उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म के दृश्यों की शूटिंग भी की। फिलहाल अब जानकारी सामने आई है कि अभिनेता रणबीर कपूर कोई आगामी फिल्म साइन नहीं करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर ने फैसला किया है कि अब वह अपने बच्चे की होने वाली मां यानी पत्नी आलिया भट्ट के साथ समय गुजारेंगे और पिता बनने तक कोई नई फिल्म को साइन नहीं करेंगे। अभिनेता के एक करीबी के मुताबिक, रणबीर पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) पर जाना चाहते हैं।

जानकारी यह भी सामने आई है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को सुझाव दिया है कि वह मां बनने के बाद अपने काम पर वापस लौट जाएं और वह बच्चे को संभालेंगे। दरअसल आलिया भट्ट के हाथ में कई आगामी प्रोजेक्ट्स हैं जिनका काम अभी अधूरा पड़ा है। आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं और इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' का काम भी शुरू करेंगी।

24 प्रतिशत बढ़ा प्रत्यक्ष कर संग्रह

0

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, प्रत्यक्ष कर संग्रह में 24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसी के साथ यह बढ़कर 8.98 लाख करोड़ रुपये हो गया है। ये आंकड़े एक अप्रैल से आठ अक्तूबर के बीच के हैं। इसके अलावा वित्त मंत्रालय ने बताया कि कॉरपोरेट आय पर कुल संग्रह एक अप्रैल से आठ अक्टूबर के बीच 16.74 प्रतिशत बढ़ा है। व्यक्तिगत आयकर संग्रह में 32.30 प्रतिशत का उछाल हुआ है।

Video : सेल्फी के लिए ये कैसी दीवानगी, सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से झरने में गिरी किशोरी..

0

आजकल लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है। ऐसे में जब भी मौका मिलता है, लोग अपनी तस्वीरे खींचने लग जाते हैं। खासतौर पर इन दिनों सेल्फी लेने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। सेल्फी लेने की वजह से कई लोगों को खतरों का सामना करना पड़ जाता है। आपने कई ऐसे हादसों के बारे में पढ़ा होगा, जिसमें सेल्फी लेने के दौरान लोगों की जानें तक चली गई हैं। ऐसा ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले मे देखने को मिला।

हरदोई में सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से किशोरी 90 फीट गहरे झरने में गिरकर लापता हो गयी। परिजनों ने पुलिस की मदद ली। लेकिन हजारों मीटर की खाई में गिरने के बाद किशोरी का कही अता पता नहीं चल सका है। घटना से कुछ देर पहले के फोटो और वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं कि किस तरह से पूरा परिवार घाटी पर बह रहे झरने का आनंद ले रहा है। जहां एक पल में ये बड़ा हादसा हो गया।

पूरा मामला लोनार थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर का है। यहां के निवासी राम लड़ैते गुरुवार सुबह पत्नी और बच्चों तथा आसपास गांव के कई लोगों के साथ मध्य प्रदेश के पन्ना में अपने धार्मिक गुरु के यहां दर्शन करने निकले थे। शुक्रवार की सुबह वहीं पर कौउवा घाटी नामक जगह पर इंजॉय करने लगे।इस घाटी पर पहाड़ी से झरना बहता है। सभी लोग पहाड़ तथा झरने की फोटोग्राफी करने लगे। राम लड़ैते की 17 वर्षीय बेटी द्रौपदी भी झरने के करीब बैठकर फोटो लेने लगी। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। वह तेज रफ्तार पानी में बहकर गहरी घाटी में जा गिरी। मौके पर मौजूद सभी लोगों में कोहराम मच गया।

घटना से पहले का वीडियो
घटना के कुछ सेकेंड पहले का वीडियो तथा फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें पूरा परिवार झरने के पानी में खेलता और फोटो खींचता दिख रहा है। लेकिन कुछ ही पल बाद ये खुशी मातम में बदल जाएगी ये किसी को यकीन नहीं था।

Accident 3

तलाश जारी है
फिलहाल मुजाहिदपुर गांव के लोगों को रामलड़ैते ने संपर्क करके बताया है कि स्थानीय प्रशासन ढूंढने का काफी प्रयास कर रही है। लेकिन घाटी की गहराई और पानी का बहाव इतना ज्यादा है कि द्रौपदी का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लेकिन तलाश जारी है। द्रोपदी इंटर पास है और मेडिकल की तैयारी कर रही है।

पहली बार भोपाल में राष्ट्रसेविक समिति का पथ संचलन

0

भोपाल में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन दोपहर तीन बजे से मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर यह संचलन शाम 4.30 बजे भारत नगर स्थित पतंजलि योग केंद्र पर समाप्त होगा। इस दौरान मातृशक्ति दुर्गेश विहार, नैनगिरी, खेड़ापति मंदिर, सच्चिदानंद नगर और टी पॉइंट से होकर निकलेंगीं।संचलन में शामिल होने वाली सेविकाओं को इससे पहले दोपहर 2 बजे से समिति की प्रांत सहकार्यवाहिका भारती दीदी का बौद्धिक प्राप्त होगा।

समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है, यह पहला अवसर है जब भोपाल विभाग का पथ संचलन निकाला जा रहा है। इस संचलन में सेविकाएं पूर्ण घोष एवं वंशी लेकर निकलेंगीं।इस आयोजन में भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों से लगभग 100 से अधिक मातृशक्ति सहभागिता करेंगीं। ज्ञातव्य हो कि नारी शक्ति में जागृति उत्पन्न कर, उसे एकजुट करना एवं उसे राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाने के उद्द्देश्य से स्थापित हुए राष्ट्र सेविका समिति स्थापित की गयी थी। समय-समय पर सेविकाएं ऐसे आयोजन करती हैं। शक्ति पर्व विजयादशमी तक शक्ति उपासना के पश्चात संगठित शक्ति प्रदर्शन हेतु राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा यह आयोजन होने जा रहा है।

 

मप्र के कई जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश

0

भोपाल । अलग- अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। रविवार को ग्वालियर, दतिया, श्यौपुरकला, भिंड एवं मुरैना जिले में भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में भी वर्षा होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी गुजरात और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पंजाब तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो राजस्थान के मध्य एवं पंजाब, हरियाणा से होकर गुजर रही है। पाकिस्तान पर दो पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बने हुए हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण पूरे मध्य प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा हो रही है। रविवार को ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर, राजगढ़, देवास, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, खरगोन जिलों में कहीं–कहीं भारी वर्षा हो सकती है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, दक्षिणी गुजरात और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के उत्तर–पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं। इस वजह से यह मध्य प्रवेश में भी प्रवेश कर सकता है। इस वजह से अभी तीन–चार दिन तक रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है। उधर शनिवार को सुबह साढ़े ठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में चार, रतलाम में तीन, धार में दो, गुना में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। इंदौर, उज्जैन, भोपाल में बूंदाबांदी हुई।

प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहने नजर आईं बिपाशा बसु

0

बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल किए जाते हैं। कभी अपनी ड्रेस को लेकर तो कभी किसी बयान को लेकर। हाल ही में बिपाशा बसु को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, वजह है उनकी हाई हील्स। दरअसल प्रेग्नेंसी में बिपाशा बसु को हाई हील्स पहनना महंगा पड़ गया और नेटिजन्स ने उनकी क्लास लगा दी। हाल ही में अभिनेत्री को अपनी ड्रेस के साथ हाई हील्स में देखा गया था। इससे पहले आलिया भट्ट को भी फैंस प्रेग्नेंसी में हाई हील पहनने के लिए खरी-खरी सुना चुके हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट के बाद फैंस बिपाशा बसु को प्रेग्नेंसी में हील्स न पहनने की सलाह दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिपाशा बसु ढीली-ढाली ऑरेंज कलर की ड्रेस के साथ हील्स पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही बिपाशा बसु ट्रोल हो रही हैं। लोग उनको प्रेग्नेंसी में हील्स न पहनने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा भी कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

मप्र में नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई, उमा भारती ने सरकार की पीठ थपथपाई

0

भोपाल| मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देशों के बाद नशे की अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस एक्शन में है, कई हुक्का लाउंज संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री चौहान की पीठ थपथपाई है। राजधानी भोपाल और इंदौर में शनिवार की रात को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर स्थित हुक्का लाउंज बर ताबड़तोड़ कार्रवाई की और कई हुक्का लाउंज को सील तक कर दिया गया। पुलिस के बदले रूप से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप है।

राज्य में हुक्का लाउंज के खिलाफ की गई कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री चौहान की पीठ थपथपाई है और ट्वीट कर कहा है, हमारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान ने नशा मुक्ति अभियान का प्रारंभ कल से कर दिया है, जिस तरह से हुक्का बार एवं नशा के अवैध व्यापार को ध्वस्त कर देने के लिए अधिकारियों को कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है वह अभिनंदनीय है।

इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक ली और उनसे कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त कर देना है ।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कई जगह ड्रग्स के बारे में मीडिया में भी खबरें आती हैं और बाकी जगह से भी जानकारी मिलती है। स्कूल, कॉलेज, उसके आसपास, कुछ जगह से इंफॉर्मेशन मिलती है कि छोटी-छोटी दुकानें जो अलग-अलग तरह का दूसरा सामान बेचती हैं, वहां ड्रग्स की शिकायतें मिलती हैं। यह हमारी युवा पीढ़ी को खोखला करने का षड्यंत्र है और इस अभिशाप से हमारे बच्चों को हमको बचाना है। इसलिए चाहे वो ड्रग्स का हो, चाहे वो अवैध शराब का हो, इनकी जड़ों पर प्रहार करना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तत्काल कार्यवाई शुरू करने को कहा अब जड़ों पर प्रहार करना है, इन को संरक्षण देने वाले लोग कौन-कौन हैं, इनके तार कहां से जुड़े हैं? जो बड़े माफिया होंगे, जो इस तरह की चीजें चला रहे हैं, वो पूरी तरह से समाप्त कर दिए जाने चाहिए।

करवाचौथ पर उपनगर के कपड़ा बाजार में लौटी रौनक

0

भोपाल । सुहागिनों के पर्व करवाचौथ की रौनक बाजारों में भी देखने को मिल रही है। उपनगर बैरागढ़ के कपड़ा बाजार में ग्राहकी तेज हो गई है। त्यौहार के कारण बाजार में ब्राइडल लहंगे और ड्रेस मटेरियल की मांग बढ़ गई है। थीम बेस्ड साड़ियां और ड्राप स्टाइल ड्रेस ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि युवतियां ड्राप स्टाइल ड्रेस पसंद कर रही हैं। यह नया पैटर्न है। साड़ी की तरह दिखने वाली ड्रेस को ही ड्राप स्टाइल ड्रेस कहा जाता है। इसका लुक ही इसे अलग बनाता है। इसके अलावा महिलाएं बेसिक पैटर्न पर आधारित ओरगंजा, शिमर आदि की खरीदी कर रही हैं। बनारसी, सिल्क, कांजीवरम, नेट की साड़ियों के साथ वेलवेट-जरी के लहंगे, ड्रेस मटेरियल की भी अच्छी बिक्री हो रही है। करवा चौथ को देखते हुए बाजार में नया कलेक्शन खूब बिक रहा है। डिजाइनर लहंगे के साथ अब साड़ियों के बेसिक पेटर्न का रिवाज भी लौट आया है। युवा पीढ़ी करवा चौथ पर थीम बेस्ड पार्टी करती है। बाजार में इस तरह के कपड़े खूब बिक रहे हैं। परिवार के सदस्य फैशन डिजाइनर की सलाह पर खरीदी कर रहे हैं। कपड़े खरीदने के बाद उन्हें डिजाइन किया जाता है। प्रमुख कपड़ा व्यापारी सुरेश मंगतानी के अनुसार करवाचौथ पर शिमर, आर्गेनिक एवं गर्लिश फैब्रिक पैटर्न पसंद किया जाता है। बाजार में यह नई वैरायटी है। महिलाओं ने इस पैटर्न पर बने लहंगे की खरीदी शुरू कर दी है। पिछले दिनों कपड़े के दाम में 10 से 25 फीसद तक बढ़ोतरी हुई। काटन का कपड़ा 40 फीसद तक महंगा हो गया। इसका असर बिक्री पर भी पड़ा। व्यापारी मिक्स काटन एवं सिंथेटिक कपड़ा मंगाने लगे। हाल ही में काटन का कपड़ा फिर सस्ता हुआ है। सिंथेटिक कपड़े के दाम में भी कमी आई है। पिछले दो माह से दाम स्थिर हैं। लिहाजा, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद बंधी है। इस बारे में स्थानीय फैशन डिजायनर नीलम आसनानी का कहना है कि करवाचौथ पर युवतियां अलग-अलग तरह के कपड़े डिजाइन कराती हैं। ड्राप स्टाइल ड्रेस की मांग बढ़ रही है। यह डिजाइनर ड्रेस है। इसमें साड़ी एवं सूट का मिक्स लुक नजर आता है। थीम बेस्ड कपड़े भी डिजाइन कराए जा रहे हैं। वहीं थोक कपड़ा व्यापारी सुरेश मंगतानी का कहना है कि करवा चौथ को देखते हुए हमने नया स्टाक मंगाया है। नए पार्टी वियर कलेक्शन की अच्छी मांग है। बाजार में लहंगे एवं साड़ियों की नई डिजाइन मांगी जा रही है। परंपरागत कपड़े की मांग भी बनी हुई है। वेडिंग सेट एवं ब्राइडल लहंगे की मांग सबसे अधिक है।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने उतारी अर्चना गौतम की आवाज की नकल

0

टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में रोज कुछ न कुछ नया ड्रामा चल रहा है। कन्टेस्टेंट में किसी न किसी बात पर विवाद हो रहा है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में खाना बांटने को लेकर अर्चना घरवालों पर चिल्लती नजर आईं। उनकी आवाज से घरवाले भी परेशान हो गए। इसी बीच अब्दु रोजिक ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अर्चना की नकल की है ।घरवालों को खाना बांटने को लेकर निमृत और सुबुंल से भिड़ीं अर्चना ने बीते एपिसोड में चिल्ला चिल्लाकर सबको परेशान कर दिया। अर्चना का यह बर्ताव देखने के बाद तो निमृत रोने लगीं। अर्चना के इस व्यवहार से घर में हमेशा खुश रहने वाले अब्दू रोजिक भी दुखी नजर आए। जब सारा ममाला ठंडा पड़ गया। अब्दू ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अर्चना से उनके इस तरह पेश आने की वजह पूछी। अब्दू ने मजेदार अंदाज में अर्चना की आवाज की नकल करते हुए पूछा, 'आप इतना बोलती हैं क्या आपका सिर और मुंह दर्द नहीं होता'।अब्दू की बात सुनकर वहां मौजूद घरवाले हंसने लगे। अर्चना की आवाज की नकल को लेकर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैन्स अब्दू को कह रहे हैं कि उन्होंने उनके दिल की बात कह दी। एक यूजर ने लिखा इस एपिसोड का सबसे बेस्ट पार्ट रहा अब्दू द्वारा अर्चना की मिमिकरी। एक और फैन ने लिखा, ' कितना हंसाया है तुमने क्या बताएं, बहुत बढ़िया '।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group