देवास देवास की सिद्धपीठ माता टेकरी पर मां चामुंडा, मां तुलजा भवानी के दर्शन करने 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की गई हैं। माता टेकरी 52 शक्तिपीठों में शामिल है, अन्य शक्तिपीठों में माता के शरीर के भाग गिरे थे, किंतु ऐसी मान्यता है कि टेकरी पर माता का रक्त गिरा था, जिससे मां चामुंडा का प्राकट्य हुआ। देवास में माता टेकरी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। पहली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए है। सुबह बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा मंदिर में पुजारियों ने घटस्थापना की। मां का विशेष शृंगार किया गया। सुबह से ही शहर में बड़ी संख्या में भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंचे हैं। कोई घुटनों के बल तो कोई बुजुर्ग व्हीलचेयर पर दर्शन करने के लिए मां के दरबार में पहुंचा। भक्तों की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग पर ग्रीन कारपेट बिछाया गया है वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि परिसर में करीब 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है इसलिए सफाई व्यवस्था को लेकर भी अलग-अलग टीमें लगी हैं, जो लगातार सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। बीती रात कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एसपी डाक्टर शिव दयाल सिंह ने भी टेकरी का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही व्यवस्थाएं देखी थी।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बने मोगैंबो..
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 16 जल्द ही पर्दे पर आने के लिए तैयार है। 1 अक्टूबर को सीजन का पहला एपिसोड रिलीज की जाएगा, ऐसे में हर रोज शो को लेकर नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में शो के मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 16 का नया प्रोमो रिलीज किया। इस प्रोमों में सलमान खान मोगैंबो के अवतार में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान का यह वीडियो काफी सुर्खियों में है। प्रोमो में सलमान कहते हैं – 'अब मोगैंबो खुश नहीं होगा क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। सीजन में गेम बदलेगा क्योंकि अब बिग बॉस ही गेम खेलेगे।' सलमान के इस वीडियो को देखने बाद फैंस के बीच शो की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। बता दें इस वक्त शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट के एक एक कर सामने आ रहे हैं।
”खतरों के खिलाड़ी 12” के विनर बने तुषार कालिया
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का ग्रैंड फिनाले रविवार 25 सितंबर की रात को हुआ, जिसमें इस सीजन का खिताब कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपने नाम किया। ट्रॉफी के अलावा उन्हें 20 लाख रुपए कैश और एक न्यू ब्रांड मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार इनाम में मिली है। शो में तुषार का बेहद करीबी मुकाबला फैजल शेख और मोहित मलिक के साथ था। शो में तुषार हमेशा स्पीड से टास्क करते थे और इसी का उन्हें फायदा मिला। शो जीतने के बाद तुषार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वो ट्रॉफी को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए सभी चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया। आपको बता दें तुषार के जीतने की उम्मीद ऑडियंस पहले से ही लगाए बैठी थी।
ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ के कलाकार रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े, स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए। ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ का प्रीमियर 2 जुलाई को किया गया था। करीब ढाई महीने बाद शो का विनर मिल गया है।
तुषार 36 साल के हैं। प्रोफेशनली वो एक मॉडल, कोरियोग्राफर, डांसर और स्टेज डायरेक्टर हैं। तुषार डांस के मास्टर हैं और कई डांस रिएलिटी शोज को जज कर चुके हैं। इसके अलावा वो इंडियाज गॉट टैलेंट के छठे और सातवें सीजन में स्टेज डायरेक्टर भी थे। तुषार ने अब तक कई फिल्मों को कोरियोग्राफ किया है, जैसे ‘वॉर’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘ओके जानू’, ‘धड़क’, ‘द जोया फैक्टर’, ‘जंगली’, ‘हेट स्टोरी 4’, आदि।
वीडियो वायरल : काजल अग्रवाल ने जमकर की तलवारबाजी..
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही कमल हासन की फिल्म "इंडियन 2" में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म में अपने रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है जिसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में काजल जिम में अपने ट्रेनर के साथ कलारीपयट्टू की प्रैक्टिस करते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्हें तलवारबाजी करते हुए देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें काजल ने 4 महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया है और अब काम पर वापस लौट आई हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन को कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज से लगातार पूछताछ हो रही है। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया। वहीं, अब जैकलीन पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं।
पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उसकी नियमित जमानत कोर्ट में लंबित है। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन से एक लंबी पूछताछ की थी। यह पूछताछ लगभग 15 घंटे तक चली थी, जिसमें जैकलीन को कई गंभीर सवालों का सामना करना पड़ा था। इन सबके बीच ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है। कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया है। जैकलीन फर्नांडीज ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए थे।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘माया’ हॉस्पिटल में एडमिट..
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी का लोकप्रिय सीरियल है, जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो से कई सितारों को लोकप्रियता मिली है, नविका कोटिया इस सीरियल में माया का किरदार निभाती हैं, जिसकी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। नविका कोटिया ने सोशल मीडिया पेज पर अपनी हेल्थ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 दिनों से बीमार हैं और हॉस्पिटल में एडमिट भी हैं।
अपनी शर्ट से ही बातें करने लग गए शाहरुख खान!
सुपरस्टार शाहरुख खान ने जब अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की तो यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। शाहरुख खान के लाखों फैंस ने इस तस्वीर को लाइक और शेयर करके इस पर प्रतिक्रिया दी बल्कि खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी इस फोटो पर कमेंट किया।
शाहरुख खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि आज मैंने अपनी शर्ट से कहा- तुम होतीं तो कैसा होता। तुम इस बात पर हैरान होतीं। तुम इस बात पर कितनी हंसतीं। तुम होतीं तो ऐसा होता। शाहरुख खान की इस पोस्ट पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कमेंट किया- ओह गॉड। अब वो अपनी शर्ट से भी बातें करने लगा है।
बता दें कि शाहरुख खान लंबे वक्त तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहे हैं और अब वह बैक टू बैक कई फिल्मों में कैमियो रोल करते नजर आए हैं। साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'पठान' और 'जवान' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान दमदार अवतार में नजर आएंगे।
साल में अब 4 बार छोड़ेंगे कैदियों को…गांधी जयंती से शुरुआत
भोपाल । प्रदेश की 11 सेंट्रल जेलों में लंबे समय से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 500 कैदियों के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती की सुबह नई रोशनी की किरण लेकर आएगी। उन्हें जेल के पिंजरों से आजादी मिल जाएगी, वहीं ऐसे भी कैदी हैं, जिन्हें जीवन की अंतिम सांस तक जेल में ही रहना पड़ेगा। प्रदेश के जेल उपमहानिदेशक मंशाराम पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने बलात्कार, आतंकवाद, नक्सलवाद जैसे अपराधों के दुर्दांत अपराधियों को पैरोल का लाभ नहीं दिया जाएगा
जेल मुख्यालय भोपाल से मिले आदेश के बाद अब प्रदेश की सभी 11 सेंट्रल जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को रिहा किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व में जेल मुख्यालय कैदियों को रिहा करता था। अब राज्य सरकार की अनुशंसा पर कैदियों को रिहा किया जाएगा। लगभग 500 बंदियों को इस बार छोड़ा जा रहा है। सरकार पूर्व में 15 अगस्त, 26 जनवरी को कैदियों को छोड़ती थी। अब साल में 4 बार कैदियों को रिहा किया जाएगा। 2 अक्टूबर के अलावा अब 14 अप्रैल बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर भी बंदियों को आजाद किया जाएगा।
प्रदेश की 11 सेंट्रल तथा 50 जिला जेलों में 48 हजार 679 कैदी सजा काट रहे हैं। इनमें 15 हजार से ज्यादा कैदी आजीवन कारावास वाले हैं। 20 हजार 479 दंडित बंदी हैं, जिनमें 1066 महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि 28150 विचाराधीन कैदी हैं।
जेल में सजा काट रहे कैदियों को 72 रुपए के हिसाब से प्रतिदिन पारिश्रमिक मिलता है, जो उन्हें जेल से रिहा होने पर दे दिया जाता है। इस बार भी 30-35 लाख रुपए सेंट्रल जेल में बंद बंदियों को रिहाई वाले दिन दिए जाएंगे।
9 वीं-11 वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए कवायद
भोपाल । मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए राज्य सरकार जबर्दस्त कवायद कर रही है। इसके लिए स्कूलों में संसाधन मुहैया कराने से लेकर शिक्षकों की भर्ती तक की जा रही है। इस क्रम में इस बार नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही परीक्षाएं भी बोर्ड पैटर्न पर ली जाएंगी। परीक्षा के लिए राज्य ओपन बोर्ड द्वारा प्रश्न।पत्र तैयार किए जा रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल प्राचार्यों को आदेश जारी किए हैं। इन क्लासेस के साथ ही दसवीं और बारहवीं की तिमाही परीक्षाओं के लिए टाइम टेबिल भी जारी कर दिया गया है।
यह पहला मौका है जब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर ली जाएंगी। इससे पहले छह माही की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर ली जाती थीं। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही की परीक्षा के लिए राज्य ओपन बोर्ड द्वारा प्रश्न-पत्र तैयार किए जा रहे हैं। 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा- ये परीक्षाएं 7 अक्टूबर से शुरू होंगी जो दो पाली में ली जाएंगी। 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक रहेगा वहीं 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल प्राचार्यों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कमजोर बच्चों की अलग से कक्षाएं लगाने को कहा है।
शक्ति की आराधना के लिए सजे मां के दरबार
59 साल बाद नवरात्रि प्रारंभ पर चतुग्रही योग
भोपाल । सिंह वाहिनी मां दुर्गा इस बार शेर पर सवार न होकर हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। इन दिनों में मैया की भक्ति में शहर डूबा रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार वाराणसी पंचांग और मिथिला पंचांग के अनुसार माता का आगमन हाथी पर होगा। जिसे शुभ माना जा रहा है। शारदीय नवरात्रि शुक्ल योग और ब्रह्म योग में शुरू होगी। वही कन्या राशि में बुध, सूर्य, शुक्र, चंद्रमा मिलकर चतुर ग्रही योग का निर्माण करेंगे। शुक्र ग्रह कन्या में नीच के होते हैं। किंतु बुध के साथ होने से नीच राज भंग योग बनाएंगे जिससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होंगी। 26 सितंबर को सुबह 8:06 से ब्रह्म योग लगेगा। जो 27 सितंबर को समाप्त होगा। वही शुक्ल योग 25 सितंबर सुबह 9:06 से अगले दिन 8:00 बजे तक रहेगा। शारदीय नवरात्रि में यह दोनों योग के होने से माता के भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। संतान शिक्षा के साथ स्त्रियों के लिए धन प्राप्ति के अवसर नवरात्रि पर बनेंगे। तथा सर्वत खुशहाली और सुख संपदा फैलेगी।
ऐसे करें घटस्थापना
पवित्र स्थान की मिट्टी लेकर बेदी बनाएं वहां गेहूं वोये अपनी सामथ्र्य के हिसाब से बनाए गए। सोना, तांबा, मिट्टी के कलश को विधिपूर्वक स्थापित करें। कलश के ऊपर सोना, चांदी, तांबा, पत्थर या मिट्टी की प्रतिमा रख दें, मूर्ति नहीं रख पाने की दशा में कलश पर स्वास्तिक और उनके दोनों और माता के चित्र रखकर पूजा अर्चना करें, कलश में जल, गंगाजल ,रोली, हल्दी सिक्का, सुपारी डालें। कलश के मुंह से 5 बार मौली बाधै। कलश के ऊपर आम के पत्तों में नारियल रखें। इसे भी मौली से बाधे। तुलसी का उपयोग नहीं करें।
घट स्थापना शुभ मुहूर्त
कन्या लग्न की शुभ चौघडिय़ा अमृत में सुबह 6:08 से 7:38 तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:44 से 12:32 तक सर्वश्रेष्ठ
विजय मुहूर्त दोपहर 2:18 से 3:07 तक
गोधूलि बेला शाम 6:07 से 6:31 तक















