Home Blog Page 5722

श्री महाकाल लोक का लोकार्पण दिव्य, आलौकिक और अनुपम स्वरूप में हो – मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह से प्रदेश ही नहीं पूरे देश की भावना और आस्था जुड़ी है। लोकार्पण दिव्य, आलौकिक और अनुपम स्वरूप में हो। संपूर्ण देश में कार्यक्रम की चर्चा है। उज्जैन नगरी की अद्भुत छठा अविस्मरणीय बन सके, इस उद्देश्य से स्वच्छता और साज-सज्जा की गतिविधियाँ संचालित की जाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियों संबंधी निवास कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला सहित संभागायुक्त उज्जैन तथा अन्य अधिकारी उज्जैन से वर्चुअली सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर उज्जैन पधार रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। वर्षा की संभवना को देखते हुए वॉटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की जाए। उज्जैन में अन्य स्थानों से पधार रहे श्रद्धालुओं की बसों की पार्किंग व्यवस्था ऐसी हो जिससे उन्हें अधिक पैदल नहीं चलना पड़े। आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी और एजेंसियों में परस्पर समन्वय और स्पष्ट संवाद हो। मुख्यमंत्री चौहान ने जारी तैयारियों के संबंध में बिन्दु बार जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि 11 अक्टूबर को लोकार्पण के समय पर ही प्रदेश के 899 बड़े मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा भजन-पूजन के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
 

प्रदेश के लिये ऐतिहासिक होगा महाकाल लोक का लोकार्पण

0

भोपाल : 11 अक्टूबर का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन प्राचीन काल-गणना नगरी उज्जयनी सहित प्रदेश के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। यह अवसर होगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल की नगरी उज्जैन में नव-निर्मित महाकाल लोक का लोकार्पण। शिव लीलाओं की अदभुत छटा के साथ विकसित किया गया महाकाल लोक न केवल प्रदेशवासियों वरन पूरे भारत के श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष रूचि ने उज्जैन नगरी को श्रद्धालुओं के लिये ऐसा विकसित कर दिया है कि पर्यटक एवं श्रद्धालु स्वयं ही खिंचे चले आयेंगे। यहाँ पौराणिक कथाओं पर केन्द्रित शिव लीलाओं के साथ ऐसी अधो-संरचनाएँ निर्मित की गई हैं, जिन्हें देख कर लोगों को पृथ्वी पर शिव लोक के दर्शन होंगे।

महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह को सुखद और आनंदित बनाने के लिये सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाकाल लोक का लोकार्पण अद्भुत समारोह होगा, इसमें जन-जन को जोड़ने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री चौहान स्वयं प्रदेशवासियों को विभिन्न संचार माध्यमों से समारोह में आमंत्रित कर रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा यह आहवान भी किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी मंदिरों में 11 अक्टूबर को दीप जला कर भजन-कीर्तन किये जाये। यहाँ उज्जैन के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासी समारोह का आनंद उठा कर साक्षी बन सकें। मुख्यमंत्री चौहान का मानना है कि समारोह जरूर उज्जैन में हो रहा है, लेकिन इसकी छटा पूरे प्रदेश में बिखरे और दिखे। मुख्यमंत्री की इस मंशा को पूरा करने सभी जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा जन-भागीदारी से लोकार्पण समारोह की तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रदेश के देव स्थानों में दीपमालाएँ जला कर रोशनी की जाएगी। सभी जिलों के बड़े शिव मंदिरों में 10 एवं 11 अक्टूबर को 2 दिन अभिषेक-पूजन आदि होंगे और मंदिरों में रोशनी की जायेगी।

महाकाल लोक की अवधारणा वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मन में आई थी। इस पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, संतों और विषय-विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श कर योजना तैयार की गई थी जिस पर गंभीरता से अमल करते हुए योजना का प्रथम चरण पूर्ण किया जा चुका है। "महाकाल लोक" के लोकार्पण के अलावा प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन में एक विशाल धर्म सभा को भी संबोधित करेंगे।

 

शिवराज के मंत्री बोले-चतुर जातियों ने क्षत्रियों का दुरुपयोग किया

0

ग्वालियर    दशहरे वाले दिन शिवराज सरकार में मंत्री ओपीएस भदौरिया बयान देते हैं। वे कहते हैं- चाहे किसी दल का नेता हो, क्षत्रिय होगा, तो समर्थन करेंगे। पूरी दुनिया पर क्षत्रियों का राज कायम करना है, तो एकता लानी होगी। यहां तो ठीक था, लेकिन वे आगे कहते हैं- कुछ चतुर जातियों ने क्षत्रियों का दुरुपयोग किया है। बस उनका यही बयान वाला VIDEO सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया। सोशल मीडिया यूजर ने 'चतुर जातियों' को ब्राह्मण माना। मंत्री के इस बयान की आलोचना होने लगी। हंगामा हुआ तो मंत्री ने खुद VIDEO जारी कर सफाई देते हुए कहा- मैंने हमेशा से ब्राह्मणों का सम्मान किया है। ब्राह्मण समाज के ज्ञानी हैं। मेरे बयान को तोड़-मरोड के पेश किया गया है। मेरा कहने का मतलब मुगल और अंग्रेजों से था।

क्षत्रिय दशहरा मिलन समारोह में दिया था बयान…

ग्वालियर में दशहरा के मौके पर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री ओपीएस भदौरिया क्षत्रियों के दशहरा मिलन समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था- क्षत्रियों को पूरी धरती पर राज करना चाहिए। यह तभी संभव है, जब हम संगठित होकर रहें। क्षत्रिय किसी भी दल का हो, पहले वह क्षत्रिय है। ये VIDEO दो दिन बाद सामने आया। चतुर जातियों के शोषण वाले शब्दों को ब्राह्म्ण समाज के लिए माना गया। इसे सोशल मीडिया पर यह कहते हुए ट्रोल किया गया कि शिवराज के एक और मंत्री ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ बयान दिया है।

हंगामा हुआ तो मंत्री बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही…

मंत्री ओपीएस भदौरिया पर जब ब्राह्मणों को टारगेट करने के आरोप लगे, तो शुक्रवार शाम मंत्री खुद सामने आए। VIDEO जारी कर कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज, समाज के हर वर्ग को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। कुछ राजनीतिक विरोधियों ने मेरे बयान को उल्टा पेश कर छवि खराब करने की कोशिश की है। मैंने हमेशा से ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है, करता हूं और करता रहूंगा…।

Ration Card धारकों की बल्ले-बल्ले, दिवाली पर सरकार बांटेगी ये सामान, जानिएं पूरी डिटेल…

0

राशन कार्ड लोगों के लिए किसी ईद के चांद से कम नहीं है। इस कार्ड की मदद से हमें बहुत सहायता मिलती है। राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली पर सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए खास प्लान बनाया है. अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो आपकी चांदी होने वाली है. केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबों और राशन कार्डधारकों को फ्री राशन समेत कई खास सुविधाएं दी जाती हैं.

जल्दी मिलेगी कई सारी सुविधाएं
राशन कार्ड धारकों को केंद्र व राज्य दोनों सरकारों द्वारा बहुत सी सुविधाओं का लाभ दिया जाता है अभी महाराष्ट्र सरकार की ओर से 513 करोड रुपए का एक खास बजट पेश किया गया है जिसमें राशन कार्ड धारकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ राशन कार्ड धारकों को दिवाली के वक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाएंगे इनमें राशन कार्ड धारकों को मात्र ₹100 में कई तरह के लाभ दिए जाने हैं इस योजना द्वारा गरीबों को दिवाली के त्योहार के समय बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

100 रुपये में मिलेंगी कई सुविधाएं
महाराष्ट्र सरकार ने इस बार दिवाली पर 513 करोड़ रुपये का खास पैकेज का ऐलान किया है. एकनाथ शिंदे सरकार, राज्य के डेढ़ करोड़ राशन कार्ड धारकों को दिवाली की सौगात देने जा रही है. इसके तहत राशन कार्ड धारकों को महज 100 रुपये में कई तरह के लाभ दिए जाएंगे.

क्या-क्या सामान मिलेगा?
आपको बता दें महाराष्ट्र सरकार इस योजना के तहत गरीबों को दिवाली के समय पर ₹100 में एक विशेष पैकेट मुहैया कराएगी इसमें 1 किलो रवा (सूजी), मूंगफली खाद्य तेल और पीली दाल मौजूद रहेगी जिससे कि गरीब त्योहारी समय में अच्छे से मना सके।

कब तक चलेगा ऑफर
महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है कि गरीबों को त्योहारी सीजन में 30 दिन तक इस योजना का लाभ दिया जाएगा इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 478 करोड रुपए में चीनी चना दाल खाने का तेल सूजी आदि खरीदे जाएंगे इसके अलावा 35 करोड़ अन्य वस्तुएं खरीदने के लिए रखा गया है इस पूरे बजट के द्वारा गरीबों को दिवाली के समय खाद्यान्न उपलब्ध करवाई जाएंगी।

किसी भी एक दिन ले सकते हैं फायदा
महाराष्ट्र सरकार द्वारा गरीबों को राशन कार्ड के माध्यम से ₹100 में राशन देने की स्कीम का ऐलान किया गया है यह ऑफर 30 दिन तक चलेगा इसको लेकर सरकार द्वारा बताया गया है कि राशन कार्ड धारक महीने के 30 दिनों में से किसी भी एक दिन इस ऑफर का लाभ ले सकता है एक राशन कार्ड पर एक ही बार लाभ प्राप्त किया जा सकता है सरकार की ओर से अंत्योदय अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को पहले इसका लाभ दिया जाएगा।

वन विहार नेशनल पार्क में दिन की सफारी में वेटिंग, रात की सफारी भी जल्द शुरू होगी

0

भोपाल ।   वन विहार नेशनल पार्क में दिन में कराई जाने वाली सफाई के लिए अभी से वेटिंग शुरू हो गई है। ऐन वक्त पर टिकट नहीं मिल रहे हैं, कम से कम आठ दिन पहले बुकिंग करानी पड़ रही है। तब जाकर दिन की सफारी में पार्क के अंदर वाले हिस्सों में भ्रमण करने के मौके मिल रहे हैं। अब रात की सफारी भी जल्द शुरू होने वाली है। संभवत: अगले सप्ताह यह भी चालू कर दी जाएगी। दिन की सफारी एक अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है। रोजाना पर्यटकों के छह से आठ दलों को भ्रमण कराया जा रहा है। प्रकृति पथ पर पैदल पार्क भ्रमण करने वाले पर्यटकों में भी रूझान बढ़ा है। रोजाना दो से तीन दिल बुकिंग करवा रहे हैं।

पार्क में हर तरफ हरियाली

वर्तमान में पार्क के अंदर हर तरफ हरियाली है। यहां का हरा—भरा और खुशनुमा पर्यटकों को अपनी ओर आकृर्षित कर रहा है। इसी बीच पार्क के अंदर हिरण, चीतल, सांभर की संख्या भी बढ़ गई है, जो खुले वातावरण में घूमते हैं, यह माहौल बेहद देखने योग्य हो गया है। पार्क के अंदर पूरे समय वन्यप्राणियों को देखा जा सकता है। अमूमन गर्मी के दिनों में वन्यप्राणी सुबह और शाम को ही दिखाई देते है।

सफारी को पसंद करने का यह भी कारण

वन विहार नेशनल पार्क की सफारी को पसंद करने की दूसरी वजह यह भी है कि यहां बाघ, तेंदुए, सिंह को नजदीक से उनके बड़े बाड़ों में चहल कदमी करते देखा जाता है। आम पर्यटकों को यहां तक जाने की अनुमति नहीं है। ये बाड़े पार्क के अंदर एकांत स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां तक केवल वनकर्मी ही जाते हैं। दिन की सफारी का रास्ता इन्हीं बाड़ों के आसपास से होकर गुजरता है, जहां आसानी से बाड़े में रखे जाने वाले वन्यप्राणी नजर आ जाते हैं।

रास्तों को किया जा रहा ठीक

रात की सफारी के लिए रास्ते बेहतर नहीं है। इन्हें ठीक किया जा रहा है। ये अधिक वर्षा के कारण खराब हो गए हैं। ये कच्चे रास्ते हैं इन्हें पक्का नहीं किया जा सकता है इसलिए हर बार वर्षा का समय निकलने के बाद इनकी मरम्मत करनी पड़ती है।

BenQ ने लॉन्च किया पोर्टेबल प्रोजेक्टर BenQ GV11

0

Smart TV खरीदने का झंझट खत्म। BenQ ने एक छोटू डिवाइस लॉन्च कर दिया है, जिससे आप कभी भी और कहीं भी अपना प्राइवेट होम थिएटर तैयार कर सकते हैं। दरअसल, BenQ ने Android TV 10 पर चलने वाला और 160 मिनट तक की बैटरी लाइफ के साथ एक नया पोर्टेबल प्रोजेक्टर BenQ GV11 लॉन्च कर दिया है। BenQ GV11 पोर्टेबल प्रोजेक्टर में ट्रेवोलो साउंड सिस्टम है और यह कई स्ट्रीमिंग सर्विसेस को स्ट्रीम करने में सक्षम है। इसमें क्रोमकास्ट के माध्यम से स्क्रीन कास्टिंग की सुविधा भी है और आप प्रोजेक्टर को कंट्रोल करने के लिए गूगल असिस्टेंट वॉयस कमांड का उपयोग भी कर सकते हैं।

खास बात यह है कि BenQ GV11 में Free Angle Projection मिलता है, जिससे मदद से हम इसे अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग एंगल पर घुमा सकते हैं। इसमें एक ऑटोमैटिक वर्टिकल कीस्टोन है जो सुनिश्चित करता है कि प्रोजेक्शन सही है या नहीं। प्रोजेक्टर 480p तस्वीरों को 200 ANSI Lumens के साथ आउटपुट करता है। इसका 1.3 थ्रो रेशियो डिवाइस को 2.3 मीटर की दूरी पर 80 इंच तक की चौड़ाई में इमेज को प्रोजेक्ट करने की अनुमति देता है। साफ शब्दों में कहे तो इसे 7.5 फीट की दूरी पर रखकर 80 इंच की स्क्रीन तैयार की जा सकती है।

ट्रेवोलो साउंड सिस्टम कई ऑडियो मोड और बास एक्सटेंशन प्रदान करता है। इसके अलावा, पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर के किनारों पर साउंड डिफ्यूजर ऑडियो आउटपुट को बढ़ाते हैं। क्रोमकास्ट के अलावा, आप आईओएस डिवाइस से कंटेंट कास्ट करने के लिए ऐप्पल एयरप्ले का भी उपयोग कर सकते हैं। BenQ GV11 में HDMI पोर्ट के साथ-साथ USB-A पोर्ट भी है। इसमें 60Hz रेट के साथ 1080p रिजॉल्यूशन पर 51ms इनपुट लैग है।

बनाए आलू-गोभी की टिक्की

0

मौसम जब सुहावना होता है, तो मन कुछ स्पेशल खाने का करने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर से स्नैक्स मंगा लेते हैं। आप अगर मार्केट का फ्राइड फूड नहीं खाना चाहते, तो आप घर पर कुछ स्पेशल बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे आलू-गोभी की टिक्की बना सकते हैं।

सामग्री-
आलू- 4
गोभी-एक
बेसन-दो कटोरी
तेल- आधा कटोरी  
अजवाइन-एक चुटकी  
कॉर्नफ्लोर-आधा चम्मच  
हल्दी-आधा चम्मच  
नमक-आधा चम्मच  
मिर्च-आधा चम्मच

विधि- सबसे पहले आलू और गोभी को उबाल लें। अब इसे एक बाउल में मैश कर लें। अब इसमें अजवाइन, हल्दी, नमक और मिर्च डालकर मिला लें। अब इसमें बेसन डालकर टिक्की का मिक्सचर तैयार कर लें। ऊपर से दो चम्मच कॉर्नफ्लोर डाल दें। अब इसे अच्छी तरह से मिला लें। एक तवे पर तेल डालें और टिक्की सेंक लें। चाय और कॉफी के साथ सर्व करें।

सीएम शिवराज के सख्‍त तेवर, बोले- बंद करो हुक्‍का लाउंज, दुराचारी को तबाह कर देंगे

0

भोपाल ।   दो अक्‍टूबर को गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश में नशामुक्‍ति अभियान का शुभारंभ करने के बाद शनिवार को मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर एक बार फिर सख्‍त नजर आए। उन्‍होंने मंत्रालय में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस एवं उच्च अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से जनसेवा अभियान एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने कानून-प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को स्‍पष्‍ट रूप से ताकीद करते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करना है। स्कूल, कॉलेज आसपास, छोटी छोटी दुकानों पर ड्रग्स की शिकायत मिलती है। यह हमारी युवा पीढ़ी को खोखला करने का षड्यंत्र है। इससे हमें युवा पीढ़ी को बचाना है। इनफॉर्मर सक्रिय कीजिये। ये अभिशाप पूरी तरह से समाप्त करना है। पता लगाएं कि इनको संरक्षण देने वाले कौन है, इनके तार कहां जुड़े हैं। जरूरत पड़ने पर इंटेलिजेंस का भी प्रयोग करें। ये अक्षम्य है। पहले चरण में अभियान चलाए। एक से ज्यादा राज्यों से भी तार जुड़े हो सकते हैं। दूसरे चरण में कार्रवाई के बाद भी किसी जिले में ड्रग्स की, अवैध शराब की बिकवाली होगी तो सहन नहीं किया जाएगा। आरोपी पकड़े जाने पर एसपी, थानेदार और उच्‍च अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन पर एक्शन लेंगे।

हुक्‍का लाउंज के नाम पर नहीं चलेगी गड़बड़

मुख्‍यमंत्री ने बैठक के दौरान हुक्का लाउंज को एक बार फिर निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि हुक्‍का लाउंज कई तरह की ऐसी गतिविधियों कर रहे हैं, जो बच्चों को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। हुक्का लाउंज के नाम पर कुछ भी गड़बड़ हो, ये हम होने नहीं देंगे। कहीं हुक्का लाउंज न चले, तत्काल बंद हों। इनफॉर्मर को रिवॉर्ड देने की स्कीम हम शुरू कर रहे हैं। उन्हें इनाम देंगे। शराब पीकर ग़दर करना, दूसरों की जिंदगी को असुरक्षित बनाना ये बर्दाश्त नहीं।

दुराचारी को नहीं बख्‍शेंगे, भ्रष्‍टाचारी के खिलाफ जीरो टालरेंस

सीएम शिवराज ने कहा कि दुराचारी किसी भी कीमत पर बख्से नहीं जाएंगे। तबाह करना है उन्हें। अपराधियों और दुराचारियों की कमर तोड़ने बुलडोजर भी लगातार चलता रहेगा। करप्शन के मामले में जीरो टालरेंस की नीति अपनाएं। सूची बनाएं। जरूरत पड़ने पर ईओडब्‍ल्‍यू के छापे भी पड़ें। किसी को छूट नहीं है। स्वच्छ प्रशासन हमें देना है। साप्ताहिक रिपोर्ट बने। जो अच्छा काम कर रहा है उसकी पीठ भी थपथपाएंगे। लेकिन गड़बड़ करने वाले नहीं बख्‍शे जाएंगे।

ऑयली स्किन के लिए इस तरह से बनाएं फेस पैक

0

ऑयली स्किन भी एक स्किन टाइप है। इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे जेनेटिक, लाइफस्टाइव की आदतें, वातावरण वगैराह। इनके अलावा, कई कारक आपकी त्वचा में अत्यधिक सीबम उत्पादन को ट्रिगर कर सकते हैं और इसे चमकदार और चिकना बना सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ फेस पैक ट्राई कर सकती हैं।

सेब और शहद

मीडियम साइज का सेब लें और उसकी प्यूरी बना लें। ध्यान रखें कि आप इसके सभी बीज हटा दें। एक बड़ा चम्मच कच्चा शहद डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। मिश्रण को पूरी तरह से सूखने दें। फिर गर्म पानी से धोकर सुखा लें। अगर ये फेस पैक आपके चेहरे पर सही रहता है तो हफ्ते में तीन बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद और कॉफी

आप एक कटोरी में लगभग एक चम्मच कॉफी और शहद मिलाकर स्क्रब बना सकते हैं। इस स्क्रब को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। इसके सूखने के बाद इसे गर्म पानी से धो लें। हर दिन इस्तेमाल करने के लिए ये काफी है।

शहद और केला

इसे बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें और फिर इसमें दो चम्मच शहद मिक्स करें। अच्छे ले मिलाने के बाद इसे साफ चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट लगा रहने के बाद इसे साफ करें। इसे हफ्ते में दो या तीन बार अप्लाई किया जा सकता है।

एलोवेरा, खीरा और दही

एलोवारे की एक पत्ती में से जेल को निकाल लें। फिर इसे खीरे के साथ ब्लेंड करें। इसमें दही मिलाएं और चाहें तो शहद भी मिक्स करें। फिर साफ चेहरे पर इसे अप्लाई करें। 15 मिनट के लिए आराम करें और फिर इसे धोएं इसे रात भर के लिए भी अप्लाई किया जा सकता है।

खत्म हुई शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म “जवान” की शूटिंग…

0

शाहरुख खान की अपनी अपकमिंग फिल्म "जवान" की शूटिंग पूरी हो गई है। फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में किंग खान ने फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शाहरुख ने फिल्म जवान की शूटिंग से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और चिकन 65 की रेसिपी सीखने की इच्छा जाहिर की है।

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा- क्या जबरदस्त 30 दिन थे। लकी था कि थलाइवा भी हमारी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। मैंने नयनतारा के साथ फिल्म देखी, तो अनिरुद्ध के साथ चर्चा की। विजय सेतुपति और थलापति ने मुझे टेस्टी खाना खिलाया। ऐट्ली और प्रिया का जिन्होंने मुझे इतनी रिस्पेक्ट दी। अब मुझे 65 चिकन रेसिपी सीखने की जरूरत है।

फैंस ने किया गेस OTT पर स्ट्रीम होगी फिल्म
'शाहरुख के इस ट्वीट पर अमेजॉन प्राइम ने कमेंट किया – शाहरुख+नयनतारा+अनुरुद्ध+विजय सेतुपति, थलापति विजय + एटली= मिलकर बहुत ही दिलचस्प चीज तैयार कर रहे हैं।' इसी के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि थिएटर रिलीज के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। लंबे समय से शाहरुख बतौर लीड एक्टर किसी भी लीड फिल्म में नहीं नजर आए हैं। ऐसे में अगले साल शाहरुख की 3 फिल्में आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

ऐट्ली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान में शाहरुख, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने दिया है। फिल्म को जून 2023 में रिलीज किया जाना है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group