Home Blog Page 5741

अगले साल से अपने पुराने रूप में लौटेगा IPL

0

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सीजन से कोविड-19 से पहले के अपने मूल प्रारूप में वापसी करेगा, जिसमें टीमें अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलती थीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बारे में बोर्ड से मान्यता प्राप्त इकाइयों को सूचित करा दिया है। साल 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण आईपीएल कुछ स्थानों पर ही आयोजित किया गया। वर्ष 2020 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खाली स्टेडियमों में किया गया था।

बीसीसीआई 2020 के बाद पहली बार अपना पूर्ण घरेलू सीजन का आयोजन कर रहा है जिसमें टीमें घरेलू और विरोधी टीम के मैदान के पुराने फॉर्मेट में खेल रही हैं। बीसीसीआई इसके अलावा अगले साल के शुरू में बहु प्रतीक्षित महिला आईपीएल का आयोजन करने की भी योजना बना रहा है। पीटीआई ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि महिला आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद मार्च में किया जा सकता है। गांगुली ने 20 सितंबर को भेजे गए संदेश में कहा, 'बीसीसीआई अभी बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल के आयोजन पर काम कर रहा है। इसका पहला सीजन अगले साल के शुरू में आयोजित किया जा सकता है।'

 

2025 तक हर चौथा आईफोन भारत में बना सकता है एपल

0

एपल 2025 तक हर चौथा आईफोन भारत में बना सकती है। जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने बुधवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और लॉकडाउन के बीच दिग्गज टेक कंपनी चीन में अपना उत्पादन बंद करना चाहती है। वह 2025 तक मैक, आईपैड, एपल वॉच और एयरपॉड समेत कुल एपल उत्पादों का 25 फीसदी उत्पादन चीन से बाहर कर सकती है। वर्तमान में कंपनी 5 फीसदी उत्पाद चीन से बाहर बनाती है।विश्लेषकों का कहना है कि चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। कंपनी इस साल के अंत तक आईफोन-14 के कुल उत्पादन का 5 फीसदी भारत में बना सकती है।उन्होंने कहा कि स्थानीय निर्माण को बढ़ावा देने के भारत सरकार के प्रयासों के बीच एपल 2017 में विस्ट्रॉन और बाद में फॉक्सकॉन के साथ मिलकर भारत में आईफोन बना रही है।

एबीजी ग्रुप के फाउंडर व चेयरमैन ऋषि अग्रवाल गिरफ्तार

0

सीबीआई ने एबीजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन ऋषि अग्रवाल को 22,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड की शुरुआत साल 1985 में हुई थी। गुजरात के दाहेज और सूरत में एबीजी समूह की यह शिपयार्ड कंपनी पानी के जहाज बनाने और उनकी मरम्मत का काम करती है। अब तक यह कंपनी 165 जहाज बना चुकी है। इस कंपनी ने 1991 तक तगड़ा मुनाफा कमाते हुए देश-विदेश से बड़े ऑर्डर हासिल किए। 2016 में कंपनी को 55 करोड़ डॉलर से ज्यादा का भारी नुकसान हुआ और इसके बाद एबीजी शिपयार्ड की हालत पतली होती गई। अपनी वित्तीय हालत का हवाला देते हुए कंपनी ने बैंकों से कर्ज लिया और इस सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया। स्टेट बैंक की शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने बैंक से 2,925 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक से 7,089 करोड़ , आईडीबीआई बैंक से 3,634 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा से 1,614 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक से 1,244 करोड़ , इंडियन ओवरसीज बैंक से 1,228 करोड़ का कर्ज लिया। इस तरह से कंपनी ने कुल 28 बैंकों से कर्ज लिया। 

नए टेलीकॉम बिल का ड्राफ्ट पेश

0

दूरसंचार विभाग ने एक नया मसौदा विधेयक पेश किया है इसके माध्यम से सरकार भारत में दूरसंचार को नियंत्रित करने वाले मौजूदा कानूनी ढांचे में बदलाव करना चाहती है।सरकार नए विधेयक के माध्यम से भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885, वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम, 1933 और टेलीग्राफ वायर अधिनियम, 1950 को समेकित करना चाहती है।दूरसंचार विभाग ने एक नया मसौदा विधेयक पेश किया है इसके माध्यम से सरकार भारत में दूरसंचार को नियंत्रित करने वाले मौजूदा कानूनी ढांचे में बदलाव करना चाहती है।सरकार नए विधेयक के माध्यम से भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम,1885, वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम, 1933 और टेलीग्राफ वायर अधिनियम,1950 को समेकित करना चाहती है।केंद्र का मानना है कि भारत को 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक नए कानूनी ढांचे की आवश्यकता है।प्रस्तावित विधेयक के व्याख्यात्मक नोट में इसे भारतीय दूरसंचार विधेयक,2022 का नाम दिया गया है।

स्पाइसजेट पायलट्स की सैलरी 20% बढ़ाएगी

0

स्पाइसजेट ने अक्तूबर महीने से अपने पायलटों की सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला किया है। वेतन में यह नवीनतम बढ़ोतरी पिछले महीने छह प्रतिशत की वेतन बढ़ाने की घोषणा के बाद की गई है।विमान सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट के फ्लाइट ऑपरेशंस के एसवीपी कैप्टन गुरचरण अरोड़ा ने स्पाइसजेट के सभी पायलटों को बताया है कि, "व्यवसाय में सुधार के साथ वेतन बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने के वेतन में हमारे पायलट्स और वरिष्ठ प्रथम अधिकारियों के वेतन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।

नागपुर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 खेलेगा भारत

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।शुक्रवार को इस मैदान पर टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने उतरेगी।उसे पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।भारतीय टीम अगर यह मैच नहीं जीतती है तो सीरीज गंवा देगी।इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह पिछले छह साल से यहां नहीं हारा है।टीम इंडिया नागपुर में पांचवीं बार टी20 मैच खेलने उतरेगी।वह पिछली बार यहां 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी।तब 30 रन से मैच को अपने नाम किया था।नागपुर में अब तक खेले गए चार मैचों में भारतीय टीम को दो में जीत मिली है।दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां पहली बार खेलेगी।

बेटी संग मालदीव वेकेशन एन्जॉय कर रहे है आदित्य-श्वेता

0

सिंगर, होस्ट और एक्टर आदित्य नारायण इन दिनों अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे हैं। जिसका एक वीडियो आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आदित्य श्वेता और अपनी बेटी त्व्षिा के वेकेशन इंजॉय करते हुए नजर आए। त्व्षिा बेहद क्यूट लग रही हैं। बता दें, आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर में शादी के बंधन में बंध गए थे। जिसके बाद श्वेता ने 24 फरवरी 2022 को बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम त्व्षिा नारायण झा रखा है।

हरमनप्रीत के शतक से जीती भारतीय टीम

0

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 88 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने 23 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज अपने नाम किया है। इससे पहले चंद्रकांता कौल की कप्तानी में भारत ने 1999 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 333 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 111 गेंदों में 143 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 44.2 ओवर में 245 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से डेनियल वायट ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने चार विकेट झटके।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा आठ रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। यास्तिका 26 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी निभाई। मंधाना ने 51 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ मंधाना वनडे में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज के रिकॉर्ड को तोड़ा।

मिशन 2023 , मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में वर्चस्व की लड़ाई में फंसे दो दिग्गज नेता

0

 

ग्वालियर   मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी अपने चरम पर चल रहीं है। दोनों ही मुख्य पार्टियां अपने वर्चस्व की लड़ाई में जुटी हुई  है। चुनाव से पहले अक्सर कांग्रेस की गुटबाजी की खबरें सामने आया करती हैं। लेकिन इस बार चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा नेताओं के बीच लगातार गुटबाजी की खबर सामने आ रहीं है। और इस गुटबाजी से सरकार को भी परेशानी हो रही है। इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल में मोदी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बीच आपसी वर्चस्व की जंग खुलकर सामने आ रही है। दरअसल चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा के दोनों दिग्गज नेता एक-दूसरे को अंचल का सर्वमान्य नेता साबित करने के लिए लगातार जोर लगा रहे हैं। अंचल के दिग्गज नेता कहे जाने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच लगातार वर्चस्व की लड़ाई गति पकड़ रही है। राजनीतिक गुरुओं की माने तो अभी अपने जन्मदिन पर पीएम  मोदी कूनो नेशनल पार्क आए थे। और इस कार्यक्रम का श्रेय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जा रहा है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अगले महीने ग्वालियर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने वाले हैं जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अगर माने तो ग्वालियर-चंबल अंचल में इस समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच भाजपा दो गुटों में नजर आती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल अंचल में हो रहे बड़े विकास कार्यों का श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इसमें पीछे नहीं है। और यही कारण माना जा रहा है कि जब ग्वालियर-चंबल अंचल में विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ हो रहा है तो सोशल मीडिया पर यह दोनों दिग्गज नेता अपना-अपना श्रेय लेने में लग जातें हैं। जानकारों की माने इससे स्पष्ट होता है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कहीं ना कहीं वर्चस्व की जंग छिड़ी है। कूनो अभ्यारण्‍य में चीते बसाने के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से अंचल में कहीं न कहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कद और वर्चस्व को ताकत मिली है। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग से कहीं ना कहीं ग्वालियर-चंबल अंचल के विकास कार्यों में बाधा डाल रही है। और यही कारण है कि ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जिनका शिलान्यास होने के बाद भी वह प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हुए हैं। 

बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने तोड़ी चुप्पी..

0

गौरी खान हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आई हैं। गौरी शो में अपनी बेस्ट फ्रेंड्स भावना पांडे और महीप कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान चैट शो में करण जौहर ने गौरी से केस के बारे में इंडायरेक्टली बात करते हुए पूछा, "यह आर्यन के लिए बहुत ही मुश्किल रहा होगा और आप सब मजबूती से एक साथ खड़े रहे। एक मां के रूप में मैं तुम्हें समझ सकता हूं। हम सब एक ही फैमिली के मेंबर्स हैं और मैं भी उसी परिवार का एक सदस्य हूं। यह बिल्कुल आसान नहीं रहा होगा और गौरी आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरी हैं। आपका क्या कहना है ऐसे मुश्किल सिचुएशन को संभालने को लेकर जब परिवार पर मुसीबत आती है?"

इसके बाद गौरी पहली बार आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बोलीं, "हम जिस दौर से गुजरे हैं, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन हम फैमिली के रूप में एक अच्छे स्पेस में हैं। सब हमें प्यार कर रहे हैं। हमारे सारे दोस्त और जिन लोगों को हम जानते भी नहीं, उन्होंने भी हमारा साथ दिया है। इतने सारे प्यार और मैसेजेस के लिए मैं खुद को ब्लेस्ड फील करती हूं। जिन लोगों ने हमारी मदद की है, मैं उन सभी की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।"

बता दें, आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अक्टूबर 2021 में मुंबई कोस्ट पर एक क्रूज शिप से ड्रग्स के सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आर्यन को 26 दिन की पुलिस कस्टडी में रखा गया, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था। आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने के कारण उन्हें 28 अक्टूबर को बेल पर रिहा कर दिया गया। 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group