Sunday, September 8, 2024
Homeराजनीतिकांग्रेस को बड़ा झटका : मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी...

कांग्रेस को बड़ा झटका : मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी सहित 12 नेता भाजपा में शामिल

मप्र कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी आज भाजपा में शामिल हुए हैं। भोपाल से सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सभी कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुरेश पचौरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उन्होंने 1972 में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। वह 1981 से 1983 तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस (आई) के महासचिव थे। फिर वह अध्यक्ष बने। 1984 से 1985 तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस। वह 1985 से 1988 तक भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव रहे। वह पहली बार 1984 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए। वह मंत्री थे 1995 से 1996 तक केन्द्र में रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे। वह कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं ।

वीडी शर्मा बोले- सुरेश पचौरी जैसे संतों का कांग्रेस में स्थान नहीं  
भाजपा में आए सभी कांग्रेस नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश वियजवर्गीय ने अंगवस्त्र पहनाकर सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरी जैसे संतों का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बेहतर काम हो रहा है। लोग लगातार भाजपा पर भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीतिक संत सुरेश पचौरी है।

सीएम यादव बोले- कांग्रेस का नेतृत्व नेताओं को निराश करता है 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बनने में जा रहा है। वैसे तो हम सबको आहट थी कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस के काम करने के तरीके का असर आता है। अच्छे स्थापित स्वच्छता के साथ राजनीति करने वाले मन की भावना के आधार पर काम करने वाले नेता हर दल के अंदर होते हैं। लेकिन, साफ सुधरी राजनीति करने वालों को काम करने के लिए अनुकूलता देना, मौका देना यह नेतृत्व पर निर्भर करता है।

यह नेता हुए भाजपा में शामिल 

सुरेश पचौरी
विशाल पटेल
गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी
संजय शुक्ला
अर्जुन पलिया
आलोक चंसोरिया
कैलाश मिश्रा
योगेश शर्मा
अतुल शर्मा
सुभाष यादव
दिनेश ढिमोले 
सुभाष यादव ब्लॉक अध्यक्ष

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group