Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिसीएम जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में अंबाती रायडू ने ली सदस्यता

सीएम जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में अंबाती रायडू ने ली सदस्यता

विजयवाड़ा ।   पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में एंट्री ले ली है। उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में सदस्यता ली। इस मौके पर उनके साथ डीप्टी सीएम नारायण स्वामी व सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी भी मौजूद थे। अंबाती रायडू को लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल करने के पीछे युवाओं को लुभाने की कोशिश लग रही है। रायडू ने 37 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वह चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले थे। चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब अंबाती रायडू ने राजनीति के रूप में नई पारी की शुरुआत की है।

लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना

रायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से इस साल जून में भी मिले थे, लेकिन तब इस मुलाकात को निजी बताकर टाल दिया गया था। जगन रायडू को लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहते हैं। उन्हें मछलीपट्टनम से उतारे जाने की चर्चा है, लेकिन यह पार्टी तय करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments