Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिबंगाल में राहुल गांधी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए...

बंगाल में राहुल गांधी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर

राहुल गांधी के गाड़ी पर बंगाल के मालदा जिले में पत्थर से हमला किया गया है। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल पहुंची है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता के काफिले पर हमला हुआ।कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। जिस गाड़ी से वो सफर कर रहे थे, उस गाड़ी का शीशा टूट गया। यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी।कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि एक कार जिसमें राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के हिस्से के रूप में यात्रा कर रहे थे, पर बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया लेकिन गांधी को कोई चोट नहीं आई।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को बंगाल में फिर प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी। हालांकि उससे पहले कांग्रेस ने यात्रा के लिए ममता सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि ममता सरकार ने मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments