Friday, October 18, 2024
Homeराजनीतिदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जिनका नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जिनका नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज को लेकर हाल ही में एक सर्वेक्षण कराया गया था। राज्य के मुख्यमंत्रियों के कामकाज के आंकलन के आधार पर मुख्यमंत्रियों को सर्वे में जो रेटिंग मिली है वह काफी चौकाने वाली है। सर्वे के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रेटिंग में टाप नहीं है हां योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जरूर है। इस सर्वेक्षण के मुताबित देश में तीसरे नंबर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा. माणिक साहा ने मुख्यमंत्रियों की रेटिंग के मामले में देश के टाप पांच मुख्यमंत्रियों में अपनी जगह बनाई है। सर्वेक्षण के दौरान त्रिपुरा के स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री साहार को एक ईमानदार मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वह हमेशा जमीनी लेवल पर कार्यों को अंजाम देते हैं। माणिक साहा अपने काम बहुत ईमानदारी और मेहनत से करते हैं। वह धार्मिक व्यक्ति हैं और राज्य के हर व्यक्ति का वह ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। वह समस्याओं को हल करने में स्वयं खुद से रूचि लेते हैं। आपको बता दें कि माणिक साहा पेशे से एक डाक्टर हैैं। वह एक डेंटल सर्जन हैं। 2016 में उन्होंने कांग्र्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। 2020 में राज्य के पार्टी प्रमुख बने और 2022 में राज्यसभा के लिये चुने गये थे।

मुख्यमंत्रियों के कामकाज को लेकर किये गये सर्वेक्षण के हिसाब से ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 52.7 प्रतिशत की अप्रत्याशित लोकप्रियता रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 51.3 प्रतिशत लोकप्रियता रेटिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं, जिन्होंने 48.6 प्रतिशत रेटिंग हासिल की है, जबकि चौथे स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल हैं, जिन्हें 42.6 प्रतिशत रेटिंग मिली है। वहीं, डॉ. माणिक साहा, 41.4 प्रतिशत लोकप्रियता रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर हैं। एक डेंटल सर्जन हैं जो 2016 में कांग्रेस छोडऩे के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें 2020 में राज्य का पार्टी प्रमुख बनाया गया और मार्च 2022 में राज्यसभा के लिए चुना गया।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group