Saturday, July 27, 2024
Homeखेलघुड़सवारी में मध्‍य प्रदेश के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन, फराज खान, भोलू...

घुड़सवारी में मध्‍य प्रदेश के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन, फराज खान, भोलू परमार और राजू सिंह ने जीता गोल्ड

भोपाल। 20 से 31 मार्च तक आर्मी केन्ट दिल्ली में आयोजित सीनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2023-24 में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुुये वनस्टॉर क्रॉस कंट्री इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी की टीम में भोलू परमार, फराज खान और राजू सिंह शामिल थे। टूस्टॉर क्रॉस कंन्ट्री व्यक्तिगत इवेन्ट में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के राजू सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश राज्य ख्ेाल अकादमी के तीन खिलाडिय़ों ने प्रतिभागिता की थी और तीन पदक अपने नाम किये थे। वन स्टॉर क्रॉस कंट्री व्यक्तिगत स्पर्धा में अकादमी में भोलू परमार ने रजत पदक अर्जित किया था। उल्लेखनीय है सभी खिलाड़ी बहुत ही हम्बल बेकग्राउड के खिलाड़ी हैं। इन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर आर्मी की सशक्त टीम के मध्य पदक अर्जित किये हैं। खेल और युवा कल्याण विभाग मप्र ने वर्ष 2006-07 में राज्य घुड़सवारी अकादमी की स्थापना की गई थी। घुड़सवारी अकादमी के खिलाडिय़ों ने स्थापना से अब तक कुल 44 अंतर्राष्ट्रीय 179 राष्ट्रीय पदक अर्जित किये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments