Sunday, April 2, 2023
Homeखेलक्या टूटने वाली है सानिया-शोएब की शादी....

क्या टूटने वाली है सानिया-शोएब की शादी….

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, दोनों की शादी कभी भी टूट सकती है। इस बात को हवा सानिया मिर्जा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने दी है। उन्होंने स्टोरी में लिखा-  टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए।सानिया और मलिक के रिश्ते में दरार क्यों आई है, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शोएब इन दिनों सानिया को धोखा दे रहे हैं।खबरें यह आ रही हैं कि शोएब मलिक किसी और लड़की के साथ डेट कर रहे हैं। जब इसका पता सानिया मिर्जा को लगा तो उन्हें काफी बुरा लगा। इसके बाद दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे हैं।सानिया ने इससे पहले शुक्रवार को बेटे इजहान के साथ तस्वीर शेयर की थी। तब उन्होंने लिखा था- वो पल जिन्होंने मुश्किल दिनों में मेरी मदद की।'' सानिया की इस पोस्ट के बाद ही इस बात कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनका मलिक के साथ रिश्ता अब ठीक नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group