Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यराजस्‍थानराजस्थान में बढ़ रही है ठंड, छाया रहेगा घना कोहरा,

राजस्थान में बढ़ रही है ठंड, छाया रहेगा घना कोहरा,

राजस्थान में अब सर्दी बढ़ने लगी है। बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। राजस्थान के कई जिलों में अब न्यूनतम तापमान का पारा भी गिरने लगा है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। गंगानगर में भी न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़क रहा है। 24 घंटों में यहां तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है कि ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सामान्य से घना कोहरा छाया रहेगा।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोटा और भरतपुर संभाग में 31 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के कई जिलों में चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (30 दिसंबर) को राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में सामान्य से अधिक कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें जयपुर, अलवर, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, चूरू, झुंझनू, बीकनेर, हनुमानगढ़, गंगानगर और जैसलमेर शामिल हैं।

जैसलमेर में भी बढ़ी ठंड

राजस्थान के जैसलमेर में भी अब ठंड बढ़ रही है। दिन के समय भी यहां का तापमान काफी कम हो गया है। हर तरफ लोग अलाव जलाकर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसलमेर में भी घना कोहरा छाया हुआ है। 

 जयपुर में दर्ज हुआ 8.4 डिग्री तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और कुछ इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई, जिससे वाहन यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा और बूंदी समेत अन्य इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, सीकर के फतेहपुर शहर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 6.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 7.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 8.4 डिग्री सेल्सियस और संगरिया (हनुमानगढ़) और बीकानेर में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि 31 दिसंबर से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

30 दिसंबर को दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

राजस्थान के कई जिलों में ठंड और कोहरा दिखाई दे रहा है। वहीं, 30 दिसंबर (शनिवार) को अलवर में न्यूनतम तापमान 8.0 है, चूरू में न्यूनतम तापमान 7.7 है जो सामान्य तापमान से 2.8 कम है। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.0 जो सामान्य तापमान से 0.6 कम है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 7.7 है जो सामान्य तापमान से  ह-1.1 है। चित्तौड़गड़ में न्यूनतम तापमान 9.8 है जो सामान्य तापमान से 2.5 कम है। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 8.5 है जो सामान्य तापमान से 0.3 कम है। कोटा में न्यूनतम तापमान 10.1 है जो सामान्य तापमान से -1.3 कम है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments