नीट 2027 की परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ ‘सेटिंग’ माफिया, करोड़ों के लेनदेन का दावा

0
4

 पटना। नीट परीक्षा- 2027 में प्रवेश दिलाने के नाम पर कथित ‘सेटिंग’ माफिया के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर रवि शंकर, डॉक्टर उज्जवल राज और उसके भाई की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को परीक्षा में अनुचित तरीके से प्रवेश दिलाने वाले कथित नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने का दावा किया जा रहा है।
 जांच एजेंसियों के अनुसार यह गिरोह मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को परीक्षा में मदद तथा बेहतर रैंक दिलाने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलता था। जांच में नीट से जुड़े कथित अवैध लेनदेन का आंकड़ा 5,000 करोड़ रुपये से अधिक होने की बात भी सामने आई है। सारे देश में इसी तरह से माफिया काम करता है।
 इस राशि और पूरे नेटवर्क की पुष्टिआधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
सूत्रों के मुताबिक, माफिया अभ्यर्थियों को पहले भरोसे में लेकर बड़ी रकम की मांग करता है। रकम का भुगतान अलग-अलग माध्यमों से कराने और बिचौलियों के जरिए नेटवर्क चलाने के आरोप हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अन्य लोगों की भूमिका, पैसे के लेनदेन और संभावित लाभार्थियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला है। इसमें परीक्षा एजेंसी के लोग भी शामिल हैं। नीट-2027 में कितने अभ्यर्थियों को अभी निशाना बनाया गया है । मामले ने मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता और परीक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूछताछ के दौरान नेशनल टेस्ट एजेंसी की मिली भगत के भी मामले सामने आ रहे हैं।